एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा
दुर्गा अष्टमी पर्व पर स्कूलों के समय में फेरबदल, जानिए क्या रहेगी नई Timing
चंडीगढ़ः हरियाणा में एक दिन के स्कूलों का समय बदल दिया गया है। कल प्रदेश के सभी स्कूल सुबह 10 बजे शुरू होंगे। दुर्गा अष्टमी के चलते शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी किया है। स्कूलों के समय में बदलाव केवल शुक्रवार को होगा।

स्कूलों में दोपहर 2:30 बजे तक पढ़ाई होगी। यह समय शिक्षकों और बच्चों के लिए समान है। हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं।