हरियाणा

किसानों की हर समस्या के लिए हमेशा तत्पर रहते थे चौ. सुरेंद्र सिंह: जयसिंह वाल्मीकि

भिवानी, ( ब्यूरो): पूर्व कृषि मंत्री स्व. चौ. सुरेंद्र सिंह की 20वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को जिला के गांव गोलागढ़ स्थित उनकी समाधि पर वरिष्ठ भाजपा नेता जयसिंह वाल्मीकि ने पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलकर आदर्श समाज की स्थापना करने का संकल्प लिया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता जयसिंह वाल्मीकि ने कहा कि पूर्व कृषि मंत्री स्व. चौ. सुरेंद्र सिंह किसानों के मसीहा थे। जिन्होंने किसानों की बिजली, पानी, कृषि की समस्याएं दूर करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य किया। वाल्मीकि ने कहा कि स्व. चौ. सुरेंद्र सिंह ने कृषि मंत्री रहते पूरे देश में राजस्व रिकॉर्ड ऑॅनलाईन करवाया, जिसके चलते किसान दलालों के चंगुल से आजाद हो पाया। इसके अलावा वे गरीबों की भलाई के लिए हमेशा आगे रहते थे। मंत्री के रूप में उनका हर कदम समाज की भलाई के लिए रहता था। जयसिंह वाल्मीकि ने कहा कि स्व. सुरेंद्र सिंह ईमानदारी व सच्चाई के साथ काम करने की लगन रखते थे। जिन्होंने ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौ. बंसीलाल के सारथी के तौर पर काम तथा आधुनिक हरियाणा के विकास में अपनी अहम भागीदारी निभाई। वे युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसद किरण चौधरी व केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी भी पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौ. बंसीलाल व पूर्व कृषि मंत्री स्व. चौ. सुरेंद्र सिंह के दिखाए मार्ग पर चलते हुए प्रदेश के विकास एवं उन्नति में अपनी अहम भूमिका निभा रही है।

Related Articles

Back to top button