एक्सक्लूसिव खबरेंराष्ट्रीय

केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहायक कमांडेंट (कार्यकारी) सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2023

नई दिल्ली,14 मार्च। निम्‍नलिखित सूची योग्‍यताक्रम में उन उम्‍मीदवारों की है जिनकी अनुशंसा संघ लोक सेवा आयोग द्वारा दिनांक 01.10.2023 को आयोजित केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहायक कमांडेंट (कार्यकारी) सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2023 के लिखित भाग तथा दिनांक 26.02.2024 से 07.03.2024 तक आयोजित व्‍यक्‍तित्‍व परीक्षण हेतु साक्षात्‍कार के परिणाम के आधार पर केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सहायक कमांडेंट (कार्यकारी) के पद पर नियुक्ति करने हेतु की गई है ।

विभिन्न श्रेणियों के तहत नियुक्ति के लिए अनुशंसित उम्मीदवारों की संख्या निम्नानुसार है:

सामान्‍य अ.जा. अ.ज.जा. योग
24 04 01 29

 

नियुक्तियां, अनिवार्य रुप से, परीक्षा की मौजूदा नियमावली तथा उपलब्ध रिक्तियों की संख्या के अनुसार की जाएंगी। सरकार द्वारा सूचित रिक्तियों‌ की संख्या निम्नानुसार है:

सामान्‍य अ.जा. अ.ज.जा. योग
24 04 01 29

 

अनुशंसित उम्मीदवारों का चयन/नियुक्ति माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित रिट याचिका (सी) सं. 5877/2022 तथा 5832/2022 के परिणाम के अधीन होगीI

संघ लोक सेवा आयोग के परिसर में परीक्षा हॉल के निकट एक “सुविधा केन्‍द्र” है। उम्‍मीदवार, अपनी परीक्षा/भर्ती के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी/स्‍पष्‍टीकरण कार्य दिवसों में पूर्वाह्न 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे के बीच स्‍वयं आकर अथवा टेलीफोन नं. 011-23385271/23381125 से प्राप्‍त कर सकते हैं। परिणाम, संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट www.upsc.gov.in पर भी उपलब्‍ध रहेगा।

Related Articles

Back to top button