राजनीति

दिल्ली में ऐतिहासिक जीत पर भाजपा जिला कार्यालय में जलेबी बांटकर मनाई खुशी

भिवानी, (ब्यूरो): दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर शनिवार को स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय में जलेबी बांटकर खुशी मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मुकेश गौड ने की तथा हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा, जिला महामंत्री शिवकुमार पाराशर, हर्षवर्धन मान, सुंदर भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मुकेश गौड ने कहा कि आज देश की राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल पिछले लंबे समय से झूठ व गुमराह करने की राजनीति की। लेकिन अबकी बार भाजपा दिल्ली की जनता को अपनी बात को समझा पाई है तथा यह समझा पाई कि केजरीवाल ने किस तरह से दिल्ली की दुर्दशा की। जिसके बाद दिल्ली की जनता ने वोट की चोट से आम आदमी पार्टी को जवाब देने का काम किया। इस अवसर पर सोनू सैनी, शिवराज बागड़ी, संजय शर्मा, सरपंच संदीप, मुकेश पाथडिया, जगबीर सिंह रोहिल्ला, सुनील शर्मा,मदन कौशिक, प्रेम वर्मा, मुकेश प्रजापत, अंकित पालवास, राजेश जांगड़ा, हरि प्रकाश, बिसंबर अरोड़ा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button