सीबीएलयू ने स्नातक बैच 2022-2025 के परीक्षा परिणाम घोषित किए
भिवानी (ब्यूरो): चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय ने निम्नलिखित स्नातक पाठ्यक्रम, बैच 2022-2025 (6वां सेमेस्टर मुख्य) के परीक्षा परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित किए हैं। यह जानकारी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ पवन गुप्ता द्वारा दी गई है।उनके द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय ने बी.कॉम (ऑनर्स) (2022-25) 6वां मुख्य सेमेस्टर,बी.पी.ई.एस (2022-25) 6वां मुख्य सेमेस्टर, बीबीए (2022-25) 6वां मुख्य सेमेस्टर,बी.एससी. (गणित ऑनर्स)(2022-25) 6वां मुख्य सेमेस्टर,बी.ए. भूगोल (ऑनर्स)(2022-25) 6 वां मुख्य सेमेस्टर ,बीसीए(2022-25) 6वां सेमेस्टर मुख्य,बी.कॉम (पास)(2022-25) 6वां सेमेस्टर मुख्य,बी.कॉम (कंप्यूटर एप्लीकेशन)(2022-25) 6वां सेमेस्टर मुख्य,बी.कॉम (वोकेशनल)(2022-25) 6वां सेमेस्टर मुख्य, बी.एससी. (एक्चुरियल साइंस)(2022-25) 6वां सेमेस्टर मुख्य,बैचलर ऑफ आर्ट्स के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं।