एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा

हांसी में कटा हुआ हाथ मिलने का मामला सुलझा, हुआ बड़ा खुलासा

हांसी : हांसी स्थित बैक कॉलोनी में कटा हुआ हाथ मिलने से दहशत फैली हुई है। सुबह करीब 8 बजे लोग जब घरों के बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि घर की गली में एक इंसानी हाथ पड़ा हुआ है, जिसके बाद पूरी बैक कॉलोनी ने हड़कंप मच गया। इसके बाद लोगों ने पुलिस की टीम को इसकी सूचना दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

ऐसे खुला राज 

पुलिस हाथ कटने की जांच करने सबसे पहले अस्पताल में गई। जहां पता लगाया गया कि हाथ कटने का कोई केस तो नहीं है।  पुलिस को यहां से पता चला कि दो दिन पहले अलखपुरा गांव का एक केस आया था। जो अब प्राइवेट अस्पताल में दाखिल है। इसके बाद पुलिस ने वहां जाकर परिजनों से पूछताछ की तो हाथ की मिस्ट्री पूरी तरह सुलझ गई।

जानकारी मुताबिक अलखपुरा निवासी आमीन खेत में थ्रेशर पर काम कर रहा था, तभी उसका हाथ मशीन में आ गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने कहा कि कटा हुआ हाथ लाना पड़ेगा। इसके बाद परिजनों ने हाथ की तलाश की तो वह खेतों में मिला। इसके बाद डॉक्टरों ने जांच के बाद कहा कि हाथ अब जुड़ नहीं पाएगा। इसे वापस ले जाए। जब परिजन हाथ को दफनाने के लिए अस्पताल से वापस लाने लगे तो वह कहीं गिर गया। वहीं रास्ते से यह हाथ बैंक कॉलोनी में कैसे पहुंच गया। क्या किसी ने शरारत की या कुत्ते उठाकर इसे लाए पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस इसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Related Articles

Back to top button