पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 08 जनवरी 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 08 जनवरी 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 08 जनवरी 2026

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 08 जनवरी 2026*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी – 31:08 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाफाल्गुनी – 12:25 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराफाल्गुनी
*💫करण-* गर – 06:46 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* सौभाग्य – 17:25 तक
*✨पश्चात्-* शोभन
*🌅सूर्योदय-* 07:15
*🌄सूर्यास्त-* 17:40
*🌙चन्द्रोदय-* 22:52
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – 18:40 तक
*🌛पश्चात्-* कन्या
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:06 से 12:48
*🤖राहुकाल-* 13:45 से 15:04
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*✍विशेष👉*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 माघ बदी षष्ठी 31:08 तक (शुक्रवार सुबह 07:08 तक) , पश्चात् सप्तमी शुरू , सर्वदोषनाशक रवियोग 12:25 से , विघ्नकारक भद्रा 31:06 से , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , भगवान श्री पदमप्रभु जी गर्भकल्याणक (जैन , माघ कृष्ण षष्ठी) , परमहंस श्री भालचंद्र महाराज जयन्ती (कणकवली , माघ कृष्ण षष्ठी) , आचार्य श्री महावीरकीर्ति जी समाधि (जैन) , श्री आर॰ वी॰ जानकीरमन जयन्ती , श्री माणिक साहा जन्म दिवस , श्री केशवचन्द्र सेन स्मृति दिवस , श्रीमती सुषमा मुखोपाध्याय स्मृति दिवस , अफ़्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवस , विश्व टाइपिंग दिवस व पृथ्वी का घूर्णन दिवस।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 माघ बदी सप्तमी पूर्णरात्रि।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*बह्वाशी स्वल्पसन्तुष्टः*
*सुनिद्रो लघुचेतनः ।*
*स्वामिभक्तश्च शूरश्च*
*षडेते श्वानतो गुणाः॥*
*भावार्थ👉*
_बहुत खाने वाला पर थोड़े में भी सन्तोष कर लेना, गहरी नींद में होने पर भी सतर्क रहना, स्वामिभक्त होना और वीरता – ये छः गुण कुत्ते से सीखने चाहिए।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*08 जनवरी 2026 , बृहस्पतिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपकी सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति या सम्मान मिलने के योग हैं। आप का आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। घर परिवार की परेशानियों का समाधान निकलेगा । आप कहीं पर पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। कानूनी मामलों में लापरवाही मत कीजिए। स्वास्थ्य सुधार रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपको रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति मिलने के योग हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। मानसिक रूप से थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं तो आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पारिवारिक जिम्मेदारियों का पूर्ण ध्यान रखें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपकी आज अचानक धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपका दिन भागदौड़ भरा रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। संतान की तरफ से हल्की चिंता रहेगी। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे । मेहनत का फल मिलेगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार के सिलसिले में आप यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है फिर भी जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। निवेश में फायदा मिल सकता है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। घरेलू सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन मिलाजुला नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करना काफी कठिन हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर-परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार की समस्याओं का हल निकल सकता है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपको आज धन से जुड़े हुए मामलों में काफी सतर्क रहना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है। व्यवहार कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। अचानक आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप अपने प्रयासों से सफलता हासिल करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगा। पिताजी से व्यापार के विषय में बातचीत कर सकते हैं । स्वास्थ्य सुधार होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। सत्संग से लाभ मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। आप किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। रचनात्मक कामों में सफलता हासिल होगी। आपका मन कार्यों में लगेगा। आपके अधूरे सपने पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा । वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। कोई भी जोखिम लेने से बचना होगा। आमदनी के अनुसार खर्चा पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। परिवार में विवाद खत्म होगा और शांति एवं सुख बढ़ेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। सवास्थ्य सही रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। कानूनी बाधा दूर हो सकती है। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद करेंगे। कामकाज के प्रति आप लापरवाही मत कीजिए। कुछ जरूरी कामों को लेकर आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आखिर में आपको सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*8 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1026- सुल्तान महमूद ग़ज़नवी ने सोमनाथ मंदिर को लूट कर उसे नष्ट कर दिया।
1705 – जॉर्ज फ्रेडरिक हैंडल ने “अलमीरा” का पहला प्रीमियर हैम्बर्ग में किया।
1716 – डच गिरोह के नेता “सजको” को गिरफ्तार किया गया।
1734 – रॉयल ओपेरा हाउस, कोवेन्ट गार्डन में जॉर्ज फ्रीडरिक हान्डेल के एरियंदेंट का प्रीमियर किया गया।
1745 – ब्रिटेन, ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड और सक्सोनी-विरोधी ने प्रशियाई क्वॉड्रपल एलायंस पर हस्ताक्षर किया।
1790 – अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने पहली बार देश को सम्बोधित किया।
1800 – आस्ट्रिया ने फ्रांस को दूसरी बार हराया।
1800 – जंगली लड़का आवेरॉन दक्षिणी फ्रांस में खोजा गया।
1835 – इतिहास में एकमात्र समय के लिए संयुक्त राज्य के सार्वजनिक ऋण अनुबंध शून्य हुआ।
1836 – लंदन और ग्रीनविच रेलवे ने अपना पहला खंड, लंदन, इंग्लैंड में पहला रेलवे स्टेशन खोला।
1842 – डेल्फ़्ट यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी ने नीदरलैंड के विलियम द्वितीय द्वारा “असैनिक इंजीनियरों की शिक्षा के लिए रॉयल अकादमी की स्थापना की।
1856 – डॉ. जॉन वीच ने ‘बोरैक्स’ (हाइड्रेटेड सोडियम बोरेट) की खोज की।
1889 – हर्मन होलैरिथ को पंच कार्ड टैब्युलेटिंग मशीन के आविष्कार का पेटेंट मिला।
1912 – अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस का गठन हुआ।
1929 – नीदरलैंड्स और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेलीफाेन संपर्क स्थापित।
1935 – एएसी हार्डी ने स्पेक्ट्रोमीटर का पेटेंट कराया।
1952 – जॉर्डन ने संविधान अंगीकार किया।
1961 – अल्जीरिया की स्वाधीनता को लेकर फ्रांस में जनमत संग्रह कराया गया। जिसमें अल्जीरिया में पक्ष में केवल 69 प्रतिशत मतदान हुआ।
1968 – अमरीका में कालों के संघर्ष के नेता मार्टिन लूथर किंग को अज्ञात आक्रमणकारियों ने गोली मार दी जिससे उनकी मृत्यु हो गयी।
1973 – रूस का स्पेस मिशन ल्यूना 21 लांच किया।
2001 – आइवरी कोस्ट में विद्रोह विफल ।
2001 – भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी वियतनाम व इंडोनेशिया की सात दिवसीय यात्रा पर वियतनाम पहुँचे व भारत-वियतनाम ने कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये।
2001 – घाना में जैसी रालिंग्स का दो दशक पुराना शासन समाप्त, जॉन कुफारे राष्ट्रपति बने।
2003 – श्रीलंका सरकार और लिट्टे के बीच नकोर्न पथोम (थाइलैंड) में वार्ता शुरू।
2008 – केन्द्र सरकार ने अरुण रामनाथन को वित्तीय क्षेत्र का सचिव नियुक्त किया।
2008 – प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 6ठे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया।
2009 – पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत ने लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की।
2009 – कोस्टा रिका के उत्तरी क्षेत्र में 6.1 तीव्रता के भूकम्प में 15 लोगों की मौत एवं 32 अन्य घायल हुए।
2010- दुबई की एक होटल प्रबंधन कंपनी रोटाना कंपनी के 72 मंजिला ‘रोज रेहान’ नामक होटल को गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड्स ने दुनिया के सबसे ऊंचे (333 मी. उंचा , 482 कमरे) होटल के रूप में दर्ज किया।
2017- इजरायल के यरुशलम में ट्रक से हमले में कम से कम 4 सैनिकों की मौत, 15 घायल।
2019 – लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पारित। सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में दस प्रतिशत आरक्षण संबधी विधेयक पास।
2019 -भारत और नॉर्वे की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ एक-दूसरे के साथ सहयोग पर सहमति।
2019 -सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने प्रिंट मीडिया के लिए विज्ञापन दरों में 25 प्रतिशत की बढोतरी की।
2019 – विक्रम मिस्री ने चीन में भारत के नए राजदूत के तौर पर पदभार संभाला।
2019 – नासा ने सौर मंडल के बाहर एक नया ग्रह खोजा इसको HD 21749b नाम दिया गया और इसकी खोज नासा के नए ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट (TESS) ने की।
2020 – नासा के TESS उपग्रह ने पृथ्वी के आकर के नए ग्रह ‘TOI 700 d’ की खोज की। यह ग्रह पृथ्वी से 101.5 प्रकाश वर्ष दूर है।
2020 – भारत और मॉरीशस ने दोनों देशों के निर्वाचन आयोग के बीच सहयोग से संबंधित समझौता ज्ञापन का नवीनीकरण किया।
2020 – भारतीय नौसेना ने अपना पहला त्रि-आयामी महा-नेवी कनेक्ट 2020 अभियान महाराष्ट्र के मुंबई में शुरू किया।
2020 – चीन में बगैर ड्राइवर के 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली विश्व की पहली हाईस्पीड बुलेट ट्रेन का सफल परीक्षण किया गया।
2020 – ईरान में 176 यात्रियों को ले जा रहा यूक्रेनी विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त , सभी यात्रियों की मौत हुई।
2021 – फ्रांस के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोन्ने ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
2021 – पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय – श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मंगोलिया के मंत्रियों से परस्पर बातचीत की।
2022 – पाकिस्तान के मुर्री में भारी हिमपात से 9 बच्चों समेत 22 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद इसे आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया।
2022 – चीन के चांग’ए 5 लूनर लैंडर को चांद की सतह पर पानी के पहली बार ऑन-साइट सबूत मिलने का समाचार ‘Science Advances’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ।
2023 – पूर्वी चीन के जियांग्शी प्रांत के नानचांग काउंटी में एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 17 लोगों की मौत हुई व 22 अन्य घायल हुए।
2023 – गुजरात में, अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव के पहले दिन सर्वाधिक संख्या में पतंग उड़ाने का विश्व रिकार्ड गिनीज बुक में दर्ज हुआ।
2024 – अंतर्राष्ट्रीय पर्पल उत्सव 2024: समावेशिता और सशक्तिकरण के एक वैश्विक उत्सव का गोवा में शुभारंभ हुआ।
2024 – सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो गैंगरेप के 11 दोषियों की रिहाई को रद्द कर दिया।
2024 – महाराष्ट्र के उरण में गोदाम में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत व लाखों का नुकसान हुआ।
2024 – वल्कन, नासा का पहला व्यावसायिक रूप से वित्तपोषित चंद्रमा मिशन फ्लोरिडा के केप कैनावेरल से लॉन्च हुआ लेकिन इसके लैंडर पेरेग्रीन में जल्द ही समस्याएं आ गईं।
2025 – तिरुपति मंदिर में भगदड़ से छह की मौत और 40 घायल हुए।
*8 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*
1890 – रामचन्द्र वर्मा – हिन्दी साहित्यकार।
1908 – नाडिया – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री।
1909 – आशापूर्णा देवी, उपन्यासकार।
1925 – मोहन राकेश, साहित्यकार।
1926 – केलुचरण महापात्र, भारतीय ओडिसी नृत्यांगना।
1929 – सईद जाफ़री, भारतीय अभिनेता।
1939 – नन्दा – भारतीय फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री (1938 का भी वर्णन)।
1941 – आर. वी. जानकीरमन – पुदुचेरी के 7वें मुख्यमंत्री थे।
1942 – स्टीफन हॉकिंग, प्रसिद्ध ब्रितानी भौतिक विज्ञानी।
1953 – माणिक साहा त्रिपुरा राज्य के 11वें मुख्यमंत्री।
1966 – पंकज बैरी हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता ।
1975 – हैरिस जयराज, भारतीय संगीतकार।
1984 – किम जोंग उन – उत्तर कोरिया के तीसरे सर्वोच्च नेता।
1991 – ऑस्ट्रेलिया के माध्यम तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का जन्म हुआ।
1993 – साथियान ज्ञानसेकरन – भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी।
*8 जनवरी को हुए निधन👉*
1642 – इटली के भौतिकशास्त्री खगोल शास्त्री और विद्वान गैलीलियो गैलीले का 78 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1884 – केशव चन्द्र सेन – एक प्रसिद्ध धार्मिक व सामाजिक सुधारक, जो ‘ब्रह्म समाज’ के संस्थापकों व वक्ताओं में से एक थे।
1941 – प्रणवानंदा महाराज – भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी।
1965 – भारतीय सिनेमा की वो पहली फिल्म , जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वाहवाही बटोरी,’दो बीघा जमीन’ के फिल्मकार बिमल रॉय का निधन हुआ।
1984 – पहली भारतीय महिला पायलट सुषमा मुखोपाध्याय।
1995 – मधु लिमये (मधुकर रामचंद्र लिमये) एक भारतीय समाजवादी निबंधकार और कार्यकर्ता थे।
1996 – फ़्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ़्रांस्वा मितरां का 79 वर्ष की आयु में पेरिस में देहान्त।
2007 – राष्ट्र आराधन के स्वर चन्द्रकांत भारद्वाज का निधन हुआ।
2008 – उपन्यासकार व पत्रकार मैक्डोनाल्ड फ़्रेजर का निधन।
2022 – ऑस्कर, एमी और ग्रैमी विजेता अमेरिकी गीतकार और सोंग राइटर मर्लिन बर्गमैन का निधन हुआ।
2023 – भाजपा नेता , पूर्व राज्यपाल व यूपी विधानसभा के पूर्व स्पीकर केशरी नाथ त्रिपाठी (89) का निधन हुआ।
2024 – हिंदी और भोजपुरी के प्रख्यात कवि पंडित हरिराम द्विवेदी ‘हरि भैया’ (87) का निधन हुआ।
2024 – न्यूज़ीलैंडर रग्बी यूनियन प्लेयर डंकन हेल्स (76) का निधन हुआ।
2024 – छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल (89) का निधन हुआ।
2024 – फ़िनिश वायलिन वादक, कंडक्टर और शिक्षक तुओमास हापानेन (99) का निधन हुआ।
2025 – अमेरिकी सेना की नर्स और मेजर, 1946 में अमेरिकी सेना कोर में शामिल होने वाली पहली अश्वेत महिला नैन्सी लेफ़्टेनेंट-कोलोन (104) का निधन हुआ।
2025 – मशहूर फिल्ममेकर और पत्रकार प्रीतीश नंदी (73) का हार्ट अटैक से निधन हुआ।
*8 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 भगवान श्री पदमप्रभु जी गर्भकल्याणक (जैन , माघ कृष्ण षष्ठी)।
🌟 परमहंस श्री भालचंद्र महाराज जयन्ती (कणकवली , माघ कृष्ण षष्ठी)।
🌟 आचार्य श्री महावीरकीर्ति जी समाधि (जैन)।
🌟 श्री आर॰ वी॰ जानकीरमन जयन्ती।
🌟 श्री माणिक साहा जन्म दिवस।
🌟 श्री केशवचन्द्र सेन स्मृति दिवस।
🌟 श्रीमती सुषमा मुखोपाध्याय स्मृति दिवस।
🌟 अफ़्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवस।
🌟 विश्व टाइपिंग दिवस।
🌟 पृथ्वी का घूर्णन दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*


