एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा

क्या BJP छोड़ सकते हैं कुलदीप बिश्नोई ? कांग्रेस में एंट्री को लेकर पूर्व सांसद ने दी सफाई

रणजीत चौटाला को हिसार लोकसभा सीट से टिकट मिलने के बाद उनके प्रचार से पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई और आदमपुर से भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई ने किनारा कर लिया है। जिसके बाद कुलदीप बिश्नोई की सोशल मीडिया पर कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज होती नजर आई। जिसे लेकर कुलदीप बिश्नोई ने खुद रूख साफ किया।

कुलदीप बिश्नोई ने प्लैटफॉर्म X पर लिखा कि, सोशल मीडिया पर मेरे कांग्रेस में जाने की कुछ खबरें चल रही हैं। जो कि पूरी तरह से भ्रामक एवं निराधार है। मैंने संघ परिवार और भारतीय जनता पार्टी का साधारण कार्यकर्ता बनकर काम किया है और आगे भी संघ परिवार और पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करता रहूंगा

 

भाजप ने नहीं दिया टिकट

बता दें कि हिसार से पूर्व CM भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई 2011 में उपचुनाव में सांसद चुने गए थे। उन्होंने डॉं अजय चौटाला को हराया था। वहीं लोकसभा चुनाव में उन्हें भाजपा द्वारा कोई टिकट नहीं दी गई, जिसके बाद वो पार्टी से नाराज दिखाई दिए। वहीं हरियाणा में हिसार से रणजीत चौटाला को टिकट मिला है। जिसके बाद हिसार भाजपा के सोशल मीडिया अकाउंट से रणजीत चौटाला के लिए प्रचार करने के लिए भव्य बिश्नोई का शेड्यूल जारी किया था। तय शेड्यूल के अनुसार शनिवार को बिश्नोई रणजीत चौटाला के समर्थन में प्रचार करने नहीं पहुंचे थे।

Related Articles

Back to top button