हरियाणा

चौ. बंसीलाल बहुतकनीकी के 24 विद्यार्थियों की हुई कैम्पस प्लेसमेंट

भिवानी,(ब्यूरो): सेक्टर 13 स्थित चौधरी बंसीलाल राजकीय बहुतकनीकी प्रशिक्षण संस्थान, भिवानी में पी. दास फोर्जिंग प्राइवेट लिमिटेड, रोहतक द्वारा एक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से 24 युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया।
संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी बृजमोहन अरोड़ा ने बताया कि संस्थान में समय-समय पर प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाता है, जिसके माध्यम से युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि इस प्लेसमेंट ड्राइव में मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग के छात्रों ने भाग लिया। योग्यता के आधार पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 20 तथा इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग के 04 युवाओं का चयन किया गया, जिन्हें कंपनी द्वारा जॉइनिंग की अनुमति प्रदान कर दी गई है।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि गत सप्ताह फैशन टेक्नोलॉजी एवं डिजाइन तथा फूड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों को भी विभिन्न कंपनियों ने रोजगार हेतु चयनित किया है ।
संस्थान की प्रधानाचार्या डॉ. गीता देवी ने चयनित विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया और चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। इस अवसर पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष हर्ष चौधरी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्राध्यापक विपिन कुमार एवं संस्थान के समस्त स्टाफ सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button