हरियाणा

जनहित योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाने की मुहिम तेज

भिवानी। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं संग बैठक की। भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

शिक्षा मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ विशेष बैठक की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सेवा ही संगठन का मूल मंत्र दिया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ है। हमें केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। इस दौरान शिक्षा, बिजली, पानी और अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे। मंत्री ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

इस अवसर पर विधायक घनश्याम सर्राफ, विधायक कपूर वाल्मीकि, सुंदर अत्री, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह, मीना परमार मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button