नगर योजनाकार विभाग ने लोहड़ में अवैध कॉलोनी में चलाई जेसीबी
भिवानी, (ब्यूरो): डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार अवैध निर्माण हटाओ अभियान के तहत नगर योजनाकार विभाग द्वारा मौजा लोहड़ भिवानी में भिवानी-त्रिवेणी रोड़ पर लगभग चार एकड़ में फैली अवैध कॉलोनी में अवैध निर्माण को तोड़ा गया। जिला नगर योजनाकार अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा अवैध निर्माण की जानकारी जुटाई जा रही है और इसको हटाने व सील करने का यह अभियान जारी रहेगा। इसी कड़ी में भिवानी-त्रिवेणी रोड़ पर चार एकड़ में फैली एक अवैध कॉलोनी से कच्चे रोड़ नेटवर्क व डिमार्केशन को जेसीबी मशीन से तोड़ा गया। इस दौरान विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा लोगों को समझाया जा रहा है कि वे प्रोपट्री डीलरों के बहकावे में न आए और जिला में सरकारी जमीन पर कहीं भी नियंत्रित क्षेत्र एवं अनुसूचित सडक़ों की हरित पट्टïी व अनाधिकृत कॉलोनी में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें। इसके अलावा अवैध कॉलोनी में कोई भी व्यक्ति प्लाट, मकान, दुकान व सभागार आदि का क्रय-विक्रय ना करें।




