हरियाणा

कसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज है बजट: विधायक सर्राफ

भिवानी,(ब्यूरो): केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत विधायक घनश्याम सर्राफ ने इसे देश की उन्नति को नए पंख देने वाला और विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज बताया। विधायक सर्राफ ने बजट की सराहना करते हुए इसे सर्वस्पर्शी और समावेशी बताया। सर्राफ ने कहा कि बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपये का आवंटन देश की आर्थिक रफ्तार को दोगुना कर देगा। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों के सपनों को नई उड़ान देने वाला है। बजट में कृषि क्षेत्र के लिए 1.63 लाख करोड़ रुपये के प्रावधान और भारत विस्तार’ जैसे एआई टूल की शुरुआत का स्वागत करते हुए विधायक ने कहा कि इससे भिवानी जैसे कृषि प्रधान क्षेत्रों के किसानों की आय बढ़ेगी। विधायक ने शिक्षा और कौशल विकास के लिए घोषित नए कार्यक्रमों, विशेष रूप से आईआईटी क्रिएटर लैब्स और एमएसएमई सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये के ग्रोथ फंड की सराहना की। विधायक ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 में सरकार ने मध्यम वर्ग, युवाओं और किसानों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। विधायक सर्राफ ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बजट की जन-कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाएं ताकि अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को इसका लाभ मिल सके।

Related Articles

Back to top button