पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार दिनांक 05 मई 2024
इतिहास की 05 मई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 05 मई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 05 मई 2024*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी – 17:44 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* उत्तरभाद्रपद – 19:58 तक
*🌠पश्चात्-* रेवती
*💫करण-* कौलव – 07:13 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* वैधृति – 07:36 तक
*✨पश्चात्-* विश्कुम्भ
*🌅सूर्योदय-* 05:36
*🌄सूर्यास्त-* 18:59
*🌙चन्द्रोदय-* 28:07
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:51 से 12:44
*🤖राहुकाल-* 17:18 से 18:59
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज रविवार को 👉 वैशाख बदी द्वादशी 17:44 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , प्रदोष व्रत , शुक्र भरणी नक्षत्र में 19:42 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 19:58 तक , राजयोग सूर्योदय से 17:42 तक , पंचक जारी , मूल संज्ञक नक्षत्र 19:58 से , वैधृति पुण्यम् , श्री भोजजी महाराज पुण्य तिथि यात्रा – अजनसुरा (वर्धा) , संत शिरोमणि सेन महाराज जयन्ती (वैशाख कृष्ण द्वादशी) , आचार्य श्री बाहुबली सागर जी समाधि (जैन , वैशाख कृष्ण द्वादशी) , श्री मुनिसुव्रनाथ भगवान जन्मकल्याणक (जैन , वैशाख कृष्ण द्वादशी) , श्री मनोहर लाल खट्टर जन्म दिवस , मेजर श्री होशियार सिंह जयन्ती (लब्ध परमवीर चक्र) , श्री ज्ञानी जैल सिंह जयन्ती , विश्व हाथ स्वच्छता दिवस ( World Hand Hygiene Day ) व इंटरनेशनल डे ऑफ़ द मिडवाइव्स (International Day of the Midwife)._*
*_🔅कल सोमवार को 👉 वैशाख बदी त्रयोदशी 14:42 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , मासिक शिवरात्रि व्रत।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*योऽभ्यर्चितः सद्भिरसज्जमानः*
*करोत्यर्थं शक्तिमहापयित्वा।*
*क्षिप्रं यशस्तं समुपैतिसन्त –*
*मलं प्रसन्ना हि सुखाय सन्तः।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ४०-१
*अर्थात्👉*
_राजन् ! जो सज्जन पुरुषों से आदर पाकर आसक्ति रहित हो अपनी शक्ति के अनुसार (न्यायपूर्वक) अर्थ -साधना करता रहता है उस श्रेष्ठ पुरुष को शीघ्र ही सुयश की प्राप्ति होती है क्योंकि सन्त जिसपर प्रसन्न होते हैं वह सदा सुखी रहता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*05 मई 2024 , रविवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका यात्रा योग बन रहा है। व्यस्त रहोगे खुद के लिए समय निकालें। ऐसा दिन है जब काम का दबाव तो रहेगा परन्तु आप परिवार के साथ समय बिताने का मज़ा ले पाएंगे। वरिष्ठ से लम्बे वक़्त से लटके किसी काम के पूरे होने का तोहफ़ा मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह आवश्यक व लाभकारी रहेगी। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। आज के दिन घर का माहौल बढ़िया बना रहेगा। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुँचा सकते हों। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता न करें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी – भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का समय है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कन्या👩आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। शारीरक लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। धार्मिक रूचि बढेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध बनाए रखें लक्ष्मी वास होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ समय बिताएँ व घर का खाना ही खाएँ । अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा । योग प्राणायाम के लिए अवश्य समय निकालें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। मित्र मण्डली का सकारात्मक सहयोग रहेगा। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। सहकर्मियों के सहयोग से आप मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे। यह आपको कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें । खुद के लिए समय निकालें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। लंबित व्यावसायिक योजनाएँ शुरू होंगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख़ से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे। नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में समय कम दे पाएँगे। परिवार को समय दें तो मधुर सम्बंध स्थापित होंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए बाहर के खाने से बचें ।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*5 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1260 – कुबलाई खां मंगोल साम्राज्य का राजा बना।
1700 – विलियम पेन मुक्ति की वकालत अश्वेतों के लिए मासिक बैठकों में शुरू हुई।
1705 – यूसुफ आई रोमन का सम्राट अपनी पिता की वजह से सफल हुआ।
1762 – रूस और प्रशा ने सेंट पीटर्सबर्ग शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1764 – नोबल प्राप्त लड़कियों के लिए सेंट पीटर्सबर्ग में स्मोल्नी संस्थान की स्थापना की गयी।
1789 – फ्रांस में, एस्टेट्स-जनरल ने 175 वर्षों में पहली बार मुलाकात की।
1835 – ब्रायुलियो कैरिलो को कोस्टा रिका राज्य के प्रमुख के रूप में शपथ दिलाई गई।
1847 – वास्तुकला एसोसिएशन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर की स्थापना लंदन में की गई।
1883 – सुरेन्द्र नाथ बनर्जी जेल जाने वाले पहले पत्रकार बने।
1902 – राष्ट्रमंडल लोक सेवा अधिनियम ऑस्ट्रेलिया की सार्वजनिक सेवा बना।
1912 – स्वीडन के स्टॉकहोम में पाँचवें ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई।
1913 – अफ़्रीक़ी देश गिनी पर फ़्रांसीसी सेना का नियंत्रण हो गया किन्तु सन 1946 में गिनी ने अपनी स्वाधीनता की घोषणा कर दी और अंततः वर्षों के प्रयास के बाद वर्ष 1958 में इस देश ने पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त कर ली।
1932 – जापान और चीन ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1936 – इटली के सैनिकों ने अदीस अबाबा पर कब्जा किया।
1944 – महात्मा गाँधी को जेल से रिहा किया गया।
1949 – भारत में झारखंड पार्टी की स्थापना हुई ।
1961 – एलन शेफर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी बने।
1980 – लंदन में स्थित ईरानी दूतावास को कुछ हमलावरों से आज़ाद कराया गया।
1981 – आयरलैंड की संघर्षकर्ता बॉबी सैन्ड्रज़ सप्ताहों के संघर्ष और ब्रिटेन की जेल में 66 दिन की भूख हड़ताल के बाद मर गयीं।
1984 – फुदोरजी बिना ऑक्सीजन के एवरेस्ट फतह करने वाले पहले भारतीय बने।
1994 – ब्रिटेन में स्थानीय चुनाव में लेबर पार्टी ने कंजरवेटिव पार्टी को हराया।
1999 – रोजाने प्रोदी यूरोपीय संघ के कार्यकारी अध्यक्ष बने।
2003 – भारत-बांग्लादेश संयुक्त नदी आयोग की बैठक सिलहट में शुरू।
2003 – बेल्जियम में गुय वेरहोफ्सराड के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार का पतन।
2005 – ब्रिटेन में मतदान।
2008 – पद्मविभूषण पं. किशन महाराज का अन्तिम संस्कार सम्पन्न।
2008 – एनटीपीसी के रिहन्द सुपर थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट को लगातार तीसरे वर्ष ग्रीनटेक गोल्ड सेफ्टी अवार्ड मिला।
2010- आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से नई पीढ़ी के उच्च क्षमता वाले साउंडिंग रॉकेट का उड़ान परीक्षण सफल रहा। इसरो द्वारा विकसित तीन टन भार वहन क्षमता वाला यह राकेट देसी रॉकेटों में अब तक का सबसे भारी रॉकेट है। इसमें एयर ब्रीथिंग तकनीक युक्त स्क्रैमजेट इंजन मॉड्यूल का इस्तेमाल किया गया है।
2010 – भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने नारको एनालिसिस, ब्रेन मैपिंग या पोलीग्राफ टेस्ट जैसी जांचों को व्यक्ति के संविधान में प्राप्त स्वदोषारोपण से छूट व निजी स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन बताकर अस्वीकार कर दिया।
2010 – राजस्थान सरकार द्वारा गुर्जरों को 1 % आरक्षण तत्काल व 4 % का बैकलॉग रखने के समझौते के बाद गुर्जरों ने आंदोलन समाप्त कर दिया।
2010 – इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने सभी कोर्सों में सेक्स वर्कर्स व उनके आश्रितों की फ़ीस माफ करने की घोषणा की।
2012 – नेपाल में बाढ़ से 17 लोग मारे गए और 47 लापता हुए।
2017- इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया साउथ एशिया सैटेलाइट।
2019 – उत्तर कोरिया ने रॉकेट लॉन्चर और हथियारों का परीक्षण किया।
2019 – पाकिस्तान ने आईएमएफ में कार्यरत अर्थशास्त्री को केंद्रीय बैंक का गवर्नर बनाया ।
2019 – हेलीकॉप्टर दुर्घटना मे वेनेजुएला के सात सैन्य अधिकरियों की मौत हुई।
2020 – अमरीकी राष्ट्रपति ने भारतीय मूल की अमरीकी राजनयिक मनीषा सिंह को आर्थिक सहयोग व विकास संगठन में अपना दूत नियुक्त किया।
2020 – चीन ने ‘लॉन्ग मार्च-5बी’ रॉकेट को अंतरिक्ष में भेजा।
2020 – राहुल देव पाकिस्तानी वायुसेना के पहले हिंदू पायलट बने।
2021 – केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन तथा नार्दर्न आयरलैंड के बीच प्रवास व आवागमन के लिये समझौता – ज्ञापन को मंजूरी प्रदान की।
2021 – पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने लगातार तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री की शपथ ली।
2022 – जम्मू कश्मीर में 5.3 की तीव्रता का भूकंप आया जिसका केंद्र ताजिकिस्तान में रहा।
2022 – राष्ट्रपति जो बाइडन ने दक्षिण-पश्चिमी अमेरिका के पर्वतीय प्रांत न्यू मेक्सिको में लगी आग को आपदा घोषित किया।
2022 – अफगानिस्तान में महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने पर रोक लगी।
2023 – एमपी के जिला मुरैना के लेपा भिड़ोसा गांव में एक परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
2023 – वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने वैश्विक महामारी के तौर पर कोरोना के खत्म होने का ऐलान किया।
2023 – जापान के इशिकावा प्रान्त में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया , जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई और 22 अन्य घायल हुए।
2023 – म्यांमार की सैन्य जुंटा ने व्यापक माफी के हिस्से के रूप में 38 मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया।
2023 – मॉस्को में आतंकवाद से मुकाबले पर भारत-रूस संयुक्त कार्य समूह की 12वीं बैठक आयोजित हुई।
*5 मई को जन्मे व्यक्ति👉*
1818 – कार्ल मार्क्स – प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक।
1903 – अविनाशलिंगम चेट्टियार – भारतीय अधिवक्ता, गाँधीवादी नेता, राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।
1911 – क्रांतिकारी प्रीतिलता वादेदार का जन्म तत्कालीन पूर्वी भारत(अब बांग्लादेश) में स्थित चटगाँव के एक गरीब परिवार में हुआ।
1916 – ज्ञानी ज़ैल सिंह – भारत के पूर्व राष्ट्रपति।
1929 – अब्दुल हमीद कैसर – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक।
1935 – आबिद सुरती – राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तथा हिन्दी-गुजराती साहित्यकार।
1936 – नरिंदर नाथ वोहरा भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी एवं जम्मू और कश्मीर राज्य के राज्यपाल भी बने।
1937 – मेजर होशियार सिंह, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
1954 – मनोहर लाल खट्टर – हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता।
1956 – गुलशन कुमार टी-सीरीज़ संगीत लेबल के संस्थापक और एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म निर्माता थे।
1970 – समरेश जंग – भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज़।
*5 मई को हुए निधन👉*
1821 – फ्रांस के सम्राट (फ़्राँसीसी सैन्य अधिकारी) नेपोलियन बोनापार्ट का सेंट हेलेना द्वीप पर निधन हुआ।
1953 – आर. के. शनमुखम चेट्टी – राजनीतिज्ञ एवं स्वतंत्र भारत के पहले वित्त मंत्री थे।
1961 – गोरख प्रसाद – गणितज्ञ, हिंदी विश्वकोश के संपादक तथा हिंदी में वैज्ञानिक साहित्य के बहुप्रतिभ लेखक थे।
2006 – नौशाद अली, प्रसिद्ध फ़िल्मी संगीतकार।
2017 – लीला सेठ -भारत में उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश थीं।
2021 – यूपी भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह का कोरोना से निधन हुआ।
2021 – देश में सबसे लंबे समय तक बिशप रहे 103 वर्षीय डॉ. फिलिपोज़ मार क्राईसॉसटम मार थोमा वलिया मेट्रोपॉलिटन का निधन हुआ।
2022 – जर्मन फुटबॉल खिलाड़ी लिओ विल्डन (85) का निधन हुआ।
2023 – स्पेनिश फुटबॉल खिलाड़ी आर्सेनियो इग्लेसियस (92) का निधन हुआ।
2023 – जर्मन-अमेरिकी व्यापारी क्रिस स्ट्राच्विट्ज़ (91) का निधन हुआ।
2023 – फिनिश क्रॉस-कंट्री स्काइर सिइरी रैंटनेन (98) का निधन हुआ।
*5 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्री भोजजी महाराज पुण्य तिथि यात्रा – अजनसुरा (वर्धा)।
🔅 संत शिरोमणि सेन महाराज जयन्ती (वैशाख कृष्ण द्वादशी)।
🔅 आचार्य श्री बाहुबली सागर जी समाधि (जैन , वैशाख कृष्ण द्वादशी)।
🔅 श्री मुनिसुव्रनाथ भगवान जन्मकल्याणक (जैन , वैशाख कृष्ण द्वादशी)।
🔅 श्री मनोहर लाल खट्टर जन्म दिवस।
🔅 मेजर श्री होशियार सिंह जयन्ती (लब्ध परमवीर चक्र)।
🔅 श्री ज्ञानी जैल सिंह जयन्ती।
🔅 विश्व हाथ स्वच्छता दिवस ( World Hand Hygiene Day )।
🔅 इंटरनेशनल डे ऑफ़ द मिडवाइव्स (International Day of the Midwife).
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।