हरियाणा

BSNL DA Case: 15 साल से फरार भगौड़ा दिल्ली से गिरफ्तार, 85 लाख कैश मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़: 18 साल पहले रोहतक में बीएसएनएल के तत्कालीन जीएम चंद्रशेखर के खिलाफ सीबीआई द्वारा दर्ज आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में रेड के दौरान मिली 85 लाख रुपए की नगदी को अपना बता जीएम को बचाने का प्रयास करने वाले भगौड़े आरोपी संतोष कुमार को सीबीआई की टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

आरोपी वर्ष 2011 में फरार हो गया था, जिसे कोर्ट ने भगौड़ा करार दिया था। आरोपी को गिरफ्तार कर जांच टीम ने पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में अंबाला सेंट्रल जेल भेज दिया गया। सीबीआई को दी गई शिकायत में शिवराज खटाना ने आरोप लगाया था कि चंद्रशेखर ने टेंडरों को मंजूरी देने के लिए रिश्वत मांगी थी।

Related Articles

Back to top button