हरियाणा

कर्मचारियों के हकों के लिए हमेशा रहेंगे प्रयासरत: बल्लू बामला

मनोज बल्लू बामला बने सर्कल सचिव

भिवानी, (ब्यूरो): हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ के त्रिवार्षिक चुनाव 2025 से 28 तक सर्कल सचिव भिवानी का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी पूर्व महासचिव ईश्वर बाबा तालू, विनोद बिहारी व बाल मुंकुंद बापोड़ा की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें मनोज बल्लू बामला को सर्कल सचिव चुना गया। चुनाव में सर्कल के अधीन तीनों युनिटों की कार्यकारिणी व सब युनिटों के प्रधान, सचिव ने भाग लिया। चुनाव में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग करते हुए बल्लू बामला को सर्कल सचिव पद के लिए चयनित किया। चुनाव के बाद ईश्व बाबा तालू ने मनोज बल्लू बामला को पद व गोपनियता की शपथ दिलाई। नवचयनित मनोज बल्लू बामला ने कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि अब उनका पहला कार्य यह रहेगा कि भिवानी में जो टैनिकल कर्मचारियों की भारी कमी है जबकि भिवानी सर्कल में पद खाली हैं उसके बावजूद भी जिला भिवानी व चरखी दादरी के टैनिकल कर्मचारियों को दूसरे जिला में भेजा हुआ है उन्हें वापस अपने सर्कल में लाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश उपप्रधान विक्रम सांगवान, पूर्व डीसीओ विनोद सोनी, पूर्व सर्कल सचिव रामनिवास कौशिक, राजकुमार सांगवान, पूर्व प्रैस सहसचिव ऋषिराम सिवाड़ा, पूर्व सर्कल सचिव सुरजमल लेघां, सिटी युनिट सचिव राजकुमार जटासरा, सबअर्बन युनिट प्रधान सोमबीर श्योराण, सचिव संजय देवराला, दादरी युनिट प्रधान अनिल फोगाट, सचिव नवरतन शर्मा, पूर्व प्रधान नाहर सिंह, पूर्व सचिव नरेन्द्र कस्वा, ईश्वर जांगड़ा, रमेश चांगिया, महेन्द्रगढ़ युनिट प्रधान नवीन कुमार समेत अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button