राजेन्द्र प्रजापति बने सिविल सचिवालय हरियाणा में निजी सचिव
भिवानी, (ब्यूरो): हरियाणा के मुख्य सचिव विवेक जोशी के आदेश पर खेल मंत्री गौरव गौतम के निजी सहायक भिवानी निवासी

को निजीसचिव नियुक्त किया है। राजेन्द्र प्रजापति के हरियाणा सिविल सचिवालय में निजी सचिव बनने पर प्रजापति समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। राजेन्द्र प्रजापति हरियाणा नंबरदार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील वर्मा नंबरदार के बहनोई है। उनकी नियुक्ति पर राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के महासचिव रोहताश वर्मा, महासभा के सदस्य संजय वर्मा, डा. देवेन्द्र कुमार, विक्रम लखेरा, गुरु रविदास महापीठ के चेयरमैन जयभगवान लांगयान, जयराज बिडलान, प्रधान बलदेव शर्मा, पं. रामकिशन शर्मा, मंगल नाफरिया, जयभगवान राठी समेत अनेक संगठनों के पदाधिकारियों ने हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया। हरियाणा नंबरदार संगठन के उपाध्यक्ष सुनील वर्मा नंबरदार ने कहा कि राजेन्द्र प्रजापति के भिवानी आगमन पर उनके सम्मान में जल्द ही एक समारोह का आयोजन किया जाएगा।