हरियाणा

अवैध कालोनियों में चलाया तोडफ़ोड़ अभियान

भिवानी, (ब्यूरो): नगर योजनाकार विभाग द्वारा सोमवार को विभिन्न जगहों पर अवैध निर्माण के खिलाफ तोडफ़ोड़ का अभियान चलाया गया। इस दौरान नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अवैध कॉलोनियों मे प्लाटों की खरीद-फरोस्त कर मकान निर्माण ना करें। नगर योजनाकार विभाग द्वारा दी गई जानकारी अनुसार विभाग ने जिला भिवानी के नियंत्रित क्षेत्र व शहरी क्षेत्र, मौजा भिवानी-जोनपाल में मिनी बाईपास के समीप व कॉट-पूर्णपुरा रोड़ पर फैली 02 अवैद्य कॉलोनी (5.5 एकड़) में लगभग 14 डीपीसी, एक निर्माण, कच्चे रोड नेटवर्क व डिमार्केशन को तोड़ा गया। इसके अतिरिक्त मौजा कोंट में भिवानी कोंट रोड़ पर फैली 01 अवैद्य कॉलोनी (09 एकड़) में लगभग 10 डीपीसी व 08 बिजली के खंभों को तोड़ा गया। इस दौरान विभाग के अधिकारियों ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे अवैद्य कॉलोनियों में प्लाटों एवं मकानों की खरीद फरोख्त ना करें। प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर अपने खून-पसीने की कमाई को दांव पर ना लगाएं। केवल वैध कालोनियों में ही मकान या प्लाट खरीदें। विभाग को अवैध निर्माण को गिराने का अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button