हरियाणा

आदर्श महिला महाविद्यालय में पुस्तक मेला आयोजित

भिवानी, (ब्यूरो): आदर्श महिला महाविद्यालय में पुस्तकालय विभाग द्वारा पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य प्राध्यापिकाओं को विभिन्न विषयों से संबंधित नई-नई पुस्तकों से रुबरु करवाना रहा। मेले में विभिन्न प्रकाशन के प्रकाशकों ने पुस्तको की प्रदर्शन लगाई। जिसमे नोएडा से ओरिएंट ब्लैकस्वान, सेंगेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली से हिमालय पब्लिशिंग हाउस, रोहतक से हैप्पी बुक डिपो, जयपुर से रिद्धी-सिद्धी प्रकाशन ने विभिन्न विषयों से संबंधित अपने द्वारा प्रकाशित पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई। जिसमें विज्ञान, भौतिकी, रसायन, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, कला, सामान्य ज्ञान, प्रतियोगी परीक्षा , वाणिज्य विषयों से संबंधित पुस्तके सम्मिलित थी। महाविद्यालय के प्राध्यापक वर्ग के साथ-साथ छात्राओं ने भी बड़ी रुचि से पुस्तको का अवलोकन किया। पुस्तकालय प्रदर्शनी का उद्घाटन प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि प्राध्यापिका वर्ग द्वारा बताई गई पुस्तकों को जल्द ही पुस्तकालय में उपलब्ध करवाया जाएगा। जिससे छात्राओं को विषयो से संम्बधित उचित ज्ञान प्राप्त हो सके। पुस्तक मेले का आयोजन प्राचार्या के दिशानिर्देशन में पुस्तकालय कोर्डिनेटर डॉ सुचेता सोनी एवं स्टॉफ सोनिया गर्ग, हन्नी कुमार और नीतू राजगढिय़ां द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राध्यापिका वर्ग ने छात्राओं के लिए विषयों से संबंधित व अन्य ज्ञानवर्धक पुस्तके भी पुस्तकालय मे रखने की सिफारिश

Related Articles

Back to top button