एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा

फरीदाबाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बच्चों के झगड़े को लेकर हुआ विवाद…1 की गई जान

फरीदाबाद : फरीदाबाद पृथला के गांव फतेहपुर बिलोच में बच्चों के झगड़े को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी इस कदर बढ़ दई कि जमकर गोलियां चली और इसी गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस गोलीबारी में कई लोग घायल भी हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इसके बाद मामले को शांत कराया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के सिविल अस्पताल ले जाया गया। परिजन पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

घायलों की मानें तो बच्चों को लेकर गली में विवाद हुआ था। इस विवाद के चलते गोलियां भी चली। जिसमें गांव के ही एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि अन्य लोग घायल हुए हैं। घायल अर्जुन का कहना है कि उसका भतीजा कहीं से आ रहा था तो आरोपियों ने उस पर देसी कट्टा तान दिया था । इसके बाद इसकी शिकायत करने के लिए जब वह उनके घर गए तो उन पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया और इसके बाद आरोपियों ने 30 से 35 राउंड गोलियां भी चलाई।

Related Articles

Back to top button