हरियाणा

गोहाना में CRPF जवान की हत्या, छुट्टियों पर घर आया था कृष्ण

गोहाना : गोहाना के सदर थाना के अंतर्गत आने वाले गांव खेड़ी दमकन में देर रात एक CRPF जवान की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान कृष्ण उम्र 29 साल निवासी खेड़ी दमकन के रूप में पहचान हुई है। गांव के ही दो युवकों पर हत्या का आरोप है। मृतक कृष्ण एक महीने की छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गांव के ही दो युवकों पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बता दें कि सीआरपीएफ जवान कृष्ण कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गया था। यात्रा के दौरान गांव के ही कुछ युवकों के साथ उसकी कहासुनी हुई थी। बाद में विवाद बढ़ गया था, लेकिन इसके बाद सभी अपने घरों को लौट आए थे। कृष्ण ने शिवरात्रि पर गांव के ही शिवालय में जलाभिषेक भी किया था। गांव के युवकों ने कहासुनी के चलते जवान की हत्या कर दी। कृष्ण का तीन चार दिन पहले लड़का हुआ है।

Related Articles

Back to top button