हरियाणा

हरियाणा में भाजपा आज से निकालेगी ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे हरियाणा में ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद यह यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा के लिए केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों की ड्यूटी लगाई गई है। आज और कल को निकाली जाने वाली ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा के लिए लोकसभा क्षेत्रवार संयोजकों की नियुक्ति की गई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली की अगुवाई में यह यात्रा निकाली जाएगी। अंबाला में राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा, सोनीपत में राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा, रोहतक में रामचन्द्र जांगड़ा, हिसार में राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी और सिरसा में राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला को तिरंगा यात्रा का संयोजक बनाया गया है।

कुरुक्षेत्र में लोकसभा सदस्य नवीन जिंदल और भिवानी महेन्द्रगढ़ में लोकसभा सदस्य धर्मबीर सिंह यात्रा के संयोजक होंगे। करनाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, गुरुग्राम में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह और फरीदाबाद में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को संकल्प यात्रा की कमान सौंपी गई है।

वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को पंचकूला से तिरंगा यात्रा का आगाज किया। पंचकूला के सेक्टर-5 से यवनिका ओपन थियेटर से यात्रा शुरू हुई, जो मेजर संदीप शांकला चौक पर संपन्न हुई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस दौरान कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पहलगाम हमले का बदला लिया गया है।

Related Articles

Back to top button