एक्सक्लूसिव खबरेंराष्ट्रीय

अरुणाचल में भाजपा बरकरार रहेगी, बीजेपी 29 सीटों पर आगे

अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। अरुणाचल प्रदेश की दो लोकसभा सीटों के लिए मतगणना 4 जून को ही होगी। अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की 60 सीटें हैं,...

अरुणाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना के शुरुआती रुझान में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 33 और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीईपी) छह सीट पर आगे है। भारत के निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से यह जानकारी मिली है। फिलहाल अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। अरुणाचल प्रदेश की दो लोकसभा सीटों के लिए मतगणना 4 जून को ही होगी। अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की 60 सीटें हैं, जिनमें से 50 सीटों पर मतदान हुआ और 10 सीटों पर निर्विरोध ही भाजपा उम्मीदवार जीत चुके हैं।

चांगलांग उत्तर सीट से भाजपा के तेसाम पोंगते 2002 सीटों से जीत गए हैं। पोंगते ने एनपीपी के दिहोम कितनया को हराया। वहीं चांगलांग दक्षिण सीट से भाजपा के हामजोंग तांघा ने जीत दर्ज की। तांघा ने 1482 वोटों से एनपीपी के तिंपु नेमु को हराया।

बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में भाजपा अब तक 24 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 22 सीटों पर आगे है। एनपीपी 4 सीटों पर आगे है एक सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है। अरुणाचल प्रदेश में 50 विधानसभा सीट के लिए मतगणना रविवार सुबह छह बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली हैं। अरुणाचल प्रदेश में चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए एक साथ मतदान हुआ था। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) चार सीट पर आगे है जबकि पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) तीन सीट पर आगे है। कांग्रेस इस पूर्वोत्तर राज्य में एक सीट पर आगे है जबकि दो निर्वाचन क्षेत्रों में तीसरे चरण की मतगणना के बाद निर्दलीय उम्मीदवार आगे हैं। राज्यभर में बारिश के बावजूद विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों समर्थकों को मतगणना केंद्रों के समीप खड़े देखा गया।

Related Articles

Back to top button