हरियाणा

6 साल बाद पंजाब आएंगे वैश्विक मानवतावादी और आध्यात्मिक गुरु गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर

चंडीगढ़ : 6 साल की प्रतीक्षा के बाद वैश्विक मानवतावादी और आध्यात्मिक गुरु गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर 19 से 21 फरवरी तक पंजाब के दौरे पर हैं। गुरुदेव के इस दौरे को लेकर प्रदेश भर के लाखों लोग काफी उत्साहित हैं।

19 फरवरी को गुरुदेव लुधियाना के हर्शीला रिसोर्ट में ‘पर्ल्स ऑफ विजडम’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह एक विशेष संध्या होगी, जहां गुरुदेव गहन ज्ञान पर व्याख्यान देंगे और लोगों को निर्देशित ध्यान करवाएंगे। इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम में भाग लेने पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम शाम 5:30 बजे से शुरू होगा। आर्ट ऑफ लिविंग, लुधियाना के उद्योगपति और एपेक्स बॉडी सदस्य राजन मित्तल ने कहा, “लुधियाना गुरुदेव के साथ ज्ञान और गहरी आंतरिक शांति की इस शाम का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। उनकी उपस्थिति हमेशा अपार प्रेरणा और खुशी का स्रोत होती है।”

20 फरवरी की सुबह बठिंडा में गुरुदेव ‘टेंपल ऑफ नॉलेज (TOK)’ का उद्घाटन करेंगे जो देश भर से आने वाले साधकों के लिए आध्यात्मिक और समग्र उपचार का एक महत्वपूर्ण स्थल होगा। बठिंडा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में शाम 5 बजे से 8 बजे तक भव्य सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 20 हजार से भी अधिक लोगों के सम्मिलित होने की सम्भावना है।

Related Articles

Back to top button