धर्मबीर दहिया बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला प्रभारी

भिवानी, (ब्यूरो): भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए जिला अध्यक्ष विरेन्द्र कौशिक व अन्य शीर्ष नेतृत्व द्वारा किए जा रहे कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता सेवानिवृत मैनेजर धर्मबीर दहिया की पार्टी व समाज के प्रति कार्यशैली को देखकर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला प्रभारी की जिम्मेवारी सौंपी। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता, सांसद धर्मबीर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष विरेन्द्र कौशिक, विधायक घनश्याम सर्राफ, विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि आदि का आभार जताया। इस अवसर पर सुरेन्द्र लांगयान, संदीप पहलादगढ, कृष्ण तंवर, कर्मबीर दहिया, जगबीर दहिया, बहादुर सिंह मंढाणा, कपूर लडवाल, अंकित बिबियान, विजय नाथुवास आदि ने धर्मबीर दहिया को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे वे पूरी निष्ठा के साथ पूर्ण करेंगे। उन्होंने कहा कि धर्मबीर दहिया एक उच्च शिक्षित व समाजसेवी प्रवृति के इंसान हैं इसका लाभ पार्टी को मिलेगा जिससे की क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।