हरियाणा

भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, विधानसभा चुनाव की तर्ज पर खुलकर मैदान में उतरी

रोहतक : भारतीय जनता पार्टी ने आज संकल्प पत्र जारी किया। भाजपा नगर निगम चुनाव भी विधानसभा चुनाव की तर्ज पर लड़ने के लिए खुलकर मैदान में है। सोमवार को मुख्यमंत्री ने रोहतक स्थित भाजपा मंगल कमल प्रदेश कार्यालय में नगर निगम चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी करके बिसात बिछा दी है। संकल्प पत्र में “हरियाणा एक-हरियाणवी एक” की झलक साफ दिख रही है। जिन विधानसभाओं में भाजपा के विधायक नहीं है, वहां भी विकास की नई इबारत खींचने के लिए भाजपा ने संकल्प लिया है।

भाजपा ने कांग्रेस के  लिए चक्रव्यूह रच दिया है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में जिस तरह के वादे किए हैं उससे साफ है कि हर शहर और गांव की तस्वीर बदलने वाली है। संकल्प पत्र में महिलाओं पर विशेष फोकस किया गया है। महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट का वादा, उस टॉयलेट में सेनेटरी नैपकीन वेंडिंग मशीन और शिशु आहार कक्षों की सुविधा सोने पर सुहागे का काम करेगी।विधानसभा चुनाव में जिस तरह संकल्प पत्र जारी किया उसी तरह इस संकल्प पत्र में भी हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। युवा, किसान, गरीब परिवार, छात्र, सफाई कर्मचारी सभी की स्थिति और मजबूत करने के लिए भाजपा ने संकल्प लिया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि भाजपा का संकल्प पत्र हरियाणा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएगा।

कांग्रेस इस बार भी पीछे 

भारतीय जनता पार्टी हर वक्त चुनावी मोड़ में रहने वाली पार्टी है। विधानसभा चुनाव की तरह कांग्रेस इस चुनाव में भी पीछे चल रही है। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धड़ाधड़ चल रही जनसभाओं ने कांग्रेस का गला सुखा दिया है। रोहतक में हुई जनसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस को ट्वीट की पार्टी बताया और यह भी कहा कि कांग्रेस के 30–40 साल पुराने कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं, इससे साफ है कि कांग्रेस की जड़े हिल चुकी हैं।

संकल्प पत्र से जनता उत्साहित, कांग्रेस चिंतित

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जो संकल्प पत्र जारी किया है, उससे प्रदेश का हर वर्ग उत्साहित है। भाजपा ने कचरा निस्तारण से लेकर हर बूथ पर ऑनलाइन सेवा केंद्र खोलने, सीवरेज और पानी का मुफ्त कनेक्शन, नगर निगमों को टैक्स और फीस तय करने की शक्ति देने की घोषणा करके कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है।

हर क्षेत्र और वर्ग के लिए खास है संकल्प पत्र 

भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में हर क्षेत्र और हर वर्ग का ध्यान रखा है। सफाई कर्मियों की अतिरिक्त व्यवस्था करने का वादा किया है। इसी तरह गांवों और शहरों में 20 साल से ज्यादा काबिज वाले मकानों और भूमि का मालिकाना हक देना बड़ी घोषणा है। यही नहीं जो मकान महिलाओं के नाम हैं उन्हें हाउस टैक्स में 25 प्रतिशत छूट देने की घोषणा तारीफ का काबिल है।

अवैध कॉलोनियों को वैध करना बड़ी राहत भरा कदम

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संकल्प पत्र में वादा किया है कि अवैध कॉलोनी वैध की जा रही हैं, लेकिन जो अवैध कॉलोनी वैध के दायरे गई और उनके बीच में अवैध रह गई हैं उसे भी वैध किया जाएगा। यह बड़ी राहत देने वाला कदम है। कृषि डोरे और गांवों में हाउस टैक्स का सरलीकरण,अधिग्रहित जमीन से मुक्त  मकानों को हाउस टैक्स में राहत देने का संकल्प भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाएगा।

रेहड़ी वालों को आर्थिक मदद

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा के संकल्प पत्र में आदर्श पार्क बनाने,उनमें दिव्यांगो के लिए विशेष सुविधा देने का वादा भी किया है। वहीं स्ट्रीट वेंडर्स और फेरी वालों व्यवसाय स्थापित करने के लिए आर्थिक मदद और निकायों में अत्याधुनिक सभागार बनाने का वादा प्रदेश में विकास की नई तस्वीर खींचेगा। वहीं जल निकासी का समाधान, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाना, छात्रों के लिए आधुनिक लाइब्रेरी बनाना, सफाई व्यवस्था को और बेहतर करना, स्ट्रीट लाइट की संख्या दोगुनी करना, गरीब परिवारों के घरों की छत पर सोलर पैनल लगाना, इलेक्ट्रिक बसें चलाना, शमशान घाट में स्वर्ग रोहिणी वाहन उपलब्ध करवाने जैसे वादे जनता को खूब भा रहे हैं।

पार्किंग की समस्या का समाधान करना और मजबूत सड़कों का निर्माण, लावारिस पशुओं से राहत देने का वादा दूसरे दलों की चिंता बढ़ाने वाला है। कुल मिलाकर भाजपा के संकल्प पत्र के माध्यम से अपनी जीत का खाका तैयार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button