BJP Rajya Sabha List 2026: महाराष्ट्र से विनोद तावड़े और रामदास आठवले समेत 4 उम्मीदवारों का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए 4 उम्मीदवारों को ऐलान किया है. बीजेपी की जारी सूची में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े माया चिंतामण ईवनाते और रामराव वडकुते के नाम शामिल हैं. अभी प्रदेश की 3 और सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान होना बाकी है.
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा चुनावों के लिए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, भाजपा महासचिव विनोद तावड़े, माया चिंतामण ईवनाते और रामराव वाडकुटे की उम्मीदवारी को मंजूरी दी है. रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के नेता और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री अठावले, एनडीए के लंबे समय से सहयोगी रहे हैं और वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं. वर्तमान में विनोद तावड़े पार्टी का काम संभाल रहे हैं.
कौन हैं माया चिंतामण इवनाते?
माया चिंतामण ईवनाते एक शिक्षिका और सामाजिक कार्यकर्ता हैं. वे आदिवासी समुदाय से हैं. माया इवनात बेहद साधारण पृष्ठभूमि से राजनीति तक पहुंची हैं. इससे पहले वे राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य रह चुकी हैं. इस दौरान उन्होंने आदिवासी और अनुसूचित जनजाति के लोगों के लिए बहुत कार्य किए थे. हाल ही में वे नागपुर महानगर पालिका की निर्वाचित नगरसेविका बनी हैं, जिससे स्थानीय राजनीति में उनकी सक्रियता और बढ़ गई है. बीजेपी माया के जरिए आदिवासी वोटरों को अपने पक्ष में करना चाहती है.
क्षेत्रीय पकड़ के चलते रामराव को मिला ईनाम
महाराष्ट्र की भाजपा के प्रमुख और बड़े नेताओं में रामराव वाडकुटे का नाम गिना जाता है. बीजेपी हाईकमान ने उन्हें इस बार महाराष्ट्र से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है. बताया जाता है कि संगठनात्मक अनुभव और क्षेत्रीय पकड़ के चलते उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है. इससे पहले वह संगठन में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं. इसके अलावा उन्हें जमीनी स्तर का नेता माना है.




