हरियाणा

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की दूरगामी सोच को भाजपा कर रही है पूर्ण : रेखा राघव

बैंक कॉलोनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

भिवानी , (ब्यूरो):  बैंक कॉलोनी में बुधवार को पूर्व पार्षद एवं भाजपा जिला शक्ति केंद्र प्रमुख रेखा राघव के नेतृत्व में अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई। इस मौके पर स्व. वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा राष्ट्रहित में उनके द्वारा किए गए कार्यो पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर राजेश जांगड़ा केशव मंडल अध्यक्ष, अशोक यादव केशव मंडल महामंत्री, अशोक राघव सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व पार्षद एवं भाजपा जिला शक्ति केंद्र प्रमुख रेखा राघव ने कहा कि आज हर गांव में शहीदी स्मारक बनवाने का काम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की ही देन है, पोखरण में परमाणु विस्फोट कर देश का मान दुनिया मे बढ़ाने का काम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने किया। रेखा राघव ने कहा वर्तमान में हरियाणा वासियों को बिना किसी बाधा के सरकारी सेवाओं का लाभ सुगम तरीके से मिल रहा है, यह सब अटल के सुशासन की दूरगामी सोच थी, जिसको आज भारतीय जनता पार्टी की देश व प्रदेश की सरकार पूर्ण करने का काम कर रही है।

Related Articles

Back to top button