श्री दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में प्रदेशभर से लोग होंगे शामिल: रणबीर गंगवा
पेजल व जलभराव की समस्या समाधान हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश
भिवानी,(ब्यूरो): जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि भिवानी में 13 जुलाई को आयोजित होने वाले महाराज श्री दक्ष प्रजापति जयंती समारोह ऐतिहासिक होगा। जयंती समोराह को लेकर लोगों में भारी उत्साह बना हुआ है। प्रदेशभर से भारी संख्या में लोग जयंती समारोह में शामिल होंगे। श्री गंगवा शनिवार को भिवानी में महाराज श्री दक्ष प्रजापति जयंती समारोह की तैयारियों का जायजा ले रहे थे। लोक निर्माण विश्राम गृह में पहुंचने पर डीसी साहिल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मनबीर सिंह और पार्टी जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने कैबिनेट मंत्री गंगवा को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने जिलाधिकारियों के साथ जयंती समारोह के आयोजन स्थल को लेकर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि बारिश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। इस पर जिला प्रशासन द्वारा भीम स्टेडियम में समारोह आयोजित करने बारे सुझाव दिया गया। गंगवा ने अधिकारियों के साथ भीम स्टेडियम का निरीक्षण किया और यहीं पर समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। गंगवा ने कहा कि जयंती समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा अन्य कैबिनेट मंत्री, सांसदगण, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जयंती समारोह को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ। भीम स्टेडियम में निरीक्षण के बाद कैबिनेट मंत्री गंगवा ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में सीवरेज जाम की समस्या नहीं बननी चाहिए। जहां भी सीवरेज जाम हैं, उनको ट्रैक्टर लगाकर तुरंत प्रभाव से खुलवाया जाए। इसी प्रकार से पेयजल लाईनों की लीकेज को दुरुस्त किया जाए, ताकि लोगों को पीने के लिए स्वच्छ पेयजल मिले। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सडक़ों पर गड्डïों की वजह से कोई हादसा न हो, इसके लिए जहां भी गड्डïे नजर आते हैं या आमजन कोई शिकायत करता है, उनको अतिशीघ्र भरा जाए।




