राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 06 सितम्बर 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 06 सितम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 06 सितम्बर 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 06 सितम्बर 2025*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्दशी – 25:43 तक
*🗒पश्चात्-* पूर्णिमा
*🌠नक्षत्र-* धनिष्ठा – 22:56 तक
*🌠पश्चात्-* शतभिषा
*💫करण-* गर – 14:33 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* अतिगण्ड – 11:52 तक
*✨पश्चात्-* सुकर्मा
*🌅सूर्योदय-* 06:01
*🌄सूर्यास्त-* 18:37
*🌙चन्द्रोदय-* 17:52
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – 11:22 तक
*🌛पश्चात्-* कुम्भ
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:54 से 12:44
*🤖राहुकाल-* 09:10 से 10:44
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 भाद्रपद सुदी चतुर्दशी 25:43 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरू , अनन्त चतुर्दशी व्रत , कदली व्रत / पूजन , रम्भा रोपण , सार्वजनिक गणपति प्रतिमा विसर्जन , सर्वदोषनाशक रवियोग 22:56 तक , विघ्नकारक भद्रा 25:42 से , पंचक प्रारम्भ 11:22 से , अनन्त चतुर्दशी व्रत (जैन) , दसलक्षणव्रत पूर्ण (जैन) , पर्यूषण पर्व समाप्त (दिगंबर) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/ दिल्ली, भगवान श्री वासुपूज्य जी मोक्ष कल्याणक (जैन , भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी) , मेला बाबा सोढल (जालन्धर) , श्री एम० ओ० एच० फारूक जन्म दिवस , श्री हरचरण सिंह बरार स्मृति दिवस व मेजर धनसिंह थापा जी स्मृति दिवस (परमवीर चक्र से सम्मानित)।_*
*_🔅 कल रविवार को 👉 भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा 23:40 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , पौष्ठपदी महालय श्राद्ध प्रारम्भ , इन्द्र श्राद्धारम्भ , पूर्णिमा का श्राद्ध आज , स्नान – दानादि की शतभिषा नक्षत्रयुता परमपुण्यदायिनी प्रौष्ठपदी भाद्रपदी पूर्णिमा , श्री सत्यनारायण व्रत , पूर्णिमा व्रत , श्री उमामहेश्वर पूजन/व्रत , कु. संध्या पूजा , विघ्नकारक भद्रा 12:42 तक , खग्रास चंद्रग्रहण (21:57 से 25:27 , सूतक आदि मान्य होंगे)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*सा विद्या या मदं हन्ति*
*सा श्रीर्यार्थिषु वर्षति ।*
*धर्मानुसारिणी   या  च*
*सा   बुद्धिरभिधीयते ।।*
(दर्पदलनम्, ३/३)
*अर्थात् 👉*
_विद्या वह है जो मद को दूर करे । लक्ष्मी वह है जो याचकों पर बरसे । बुद्धि वह है जो धर्मानुसारिणी हो ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*06 सितम्बर 2025 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पूर्व नियोजित यात्रा को टालना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आपको अपने खर्च पर संतुलन बनाना होगा, आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है, तनाव और उलझन की स्थिति मत बनने दें । घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीद पर विचार विमर्श होगा। नींद भरपूर आ सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । मनोरंजन के साधन बनेंगे ।आज किस्मत का साथ मिलेगा। मेहनत के अनुपात में दोगुना लाभ प्राप्त कर सकेंगे। अपना व्यवहार सहयोगात्मक रखें, इससे लोगों से भी सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी से या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी से अनबन होने से बचें बस। अनजान से व्यवहार न करें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप व्यस्त रह सकते हैं । आज कार्य की व्यस्तता रहेगी, धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और नई तकनीक की जानकारी के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। कुल मिलाकर आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आय-व्यय की स्थिति भी संतुलित रहेगी। नौकरी पेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। संतुष्ट रहें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा । भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सावधानीपूर्वक एवं सोच-विचार करके ही काम करें, लाभ मिलेगा। आज अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें, सफलता मिलेगी।  जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा। मनोरंजन के भरपूर योग हैं। स्वास्थ्य लाम मिलेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन सामान्य रहेगा । साझेदारी में किया व्यापार फायदा पहुंचाएगा। आज का दिन लाभकारक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग करने में सफलता मिलेगी। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर कोई भी निर्णय लें, भावुकता में लिए गए निर्णय से नुकसान की संभावना है। मनोरंजन के लिए भी समय निकालें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के सितारे आपके पक्ष में हैं । आज आपके विरोधी परास्त होंगे। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं उनकी उपस्थिति आपको प्रसन्न रखेगी। कारोबार में लाभ की स्थिति रहेगी। कहीं से पैसा लेना हो तो आज प्रयास कीजिए। सफलता मिलेगी। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन शानदार रहेगा । आपकी योग्यता और कार्यक्षमता की तारीफ होगी। आपके सहकर्मी आपसे सीख लेंगे, परिवार मे रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। आज का दिन महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सान्निध्य मिलेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन बेहतर रहेगा। बीते दिनों की बेचैनी आज शांत हो जाएगी, मन में आंतरिक शांति का अनुभव होगा, अतिरिक्त आय के नए साधन नजर आएंगे। आज आपका आधा दिन परोपकार करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से आत्मसंतुष्टि प्राप्त होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन आपके अनुकूल होगा । खुशी बरकरार रहे इसके लिए सावधान होकर कोई भी काम करें। किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, आज क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा। आपके खर्चे कम हो जाने से आपकी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। अच्छे वाहन का सुख प्राप्त होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। धार्मिक कार्यो का अवसर प्राप्त होगा । नवीन कार्य के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पराक्रम एवं आत्मविश्वास में वृद्धि का योग है। घर में पत्नी या किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेंशन हो सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा ।रोजगार के योग बनेंगे। आज ग्रहों की चाल से आपको लाभ का मौका मिल रहा है। दिन की शुरुआत धन लाभ से होगी, बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से संतोष होगा। आज आप चिंतामुक्त होकर कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष बना रहेगा। मन में आंतरिक शांति का अनुभव होगा। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज मन उपलब्धि पाकर खुशी महसूस करेगा ।लंबे समय से चली आ रही उलझन से छुटकारा मिलेगा। आलस्य छोड़कर कार्य में जुटे रहें, अनावश्यक खर्च से बचें।  आर्थिक मसलों में सोच-समझ कर किए गए निवेश अत्यधिक फायदा दे सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*6 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1522: समंदर के रास्‍ते पृथ्‍वी का पूरा चक्‍कर लगाने वाला पहला जहाज विक्‍टोरिया आज ही के दिन स्‍पेन लौटा था ।
1776 – ग्वाडेलोप द्वीप में तूफान से छह हजार से अधिक लोगों की मौत।
1869 – पेंसिल्वेनिया के अवोंदेल में एक खदान में आग लगने से 110 लोग मरे।
1905 – अटलांटा जीवन बीमा कंपनी की शुरुआत।
1914 – फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध प्रारम्भ।
1924 – इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी की हत्या का प्रयास विफल।
1939 – दक्षिण अफ्रीका ने नाजी जर्मनी पर युद्ध की घोषणा की।
1948 – जुलियाना नीदरलैंड की महारानी बनीं।
1952 – कनाडा टी.वी. की मॉन्ट्रियल में शुरुआत।
1965- ताशकन्द समझौता (भारत-पाकिस्तान युद्ध)।
1965: भारतीय सेना ने तीन जगहों से सीमा पार कर पश्चिमी पाकिस्तान पर हमला किया था।
1968 – अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1986 – इस्तांबुल में यहूदी उपासना गृह में हमले में 23 लाेग मारे गए।
1991: रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर को कभी सेंट पीटर्सबर्ग, कभी पेत्रोग्राद तो कभी लेनिनग्राद नाम से जाना जाता रहा । इस शहर को अपना पुराना नाम सेंट पीटर्सबर्ग आज ही के दिन वापस मिला था ।
1997: एक हफ़्ते तक अभूतपूर्व शोक मनाने के बाद वेल्स की राजकुमारी डायना को ब्रिटेन और दुनिया ने अंतिम विदाई दी थी ।
2000 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान द्वारा संयुक्त राष्ट्र सहस्त्राब्दि शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ।
2003 – फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री महमूद अब्बास का इस्तीफ़ा।
2006 – मैक्सिको के सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के फ़ेलिप काल्देरोन नये राष्ट्रपति मनोनीत किये गए।
2007 – ब्रिटेन की ‘द ह्यूमन फ़र्टिलाइजेशन एंड एम्ब्रियोलॉजी अथॉरिटी’ ने मानव पशु संकर भ्रूण पर शोध करने के लिए सिद्धान्त रूप से अनुमति दी।
2008- डी. सुब्बाराव ने भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर का कार्यभार संभाला।
2009- चीनी सेना ने लद्दाख में डेढ़ किमी॰ तक घुसपैठ की।
2012 – अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए बराक ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बने।
2019 – ओडिशा ने आपदा प्रबंधन में आईटी एक्सीलेंस पुरस्कार 2019 जीता।
2019 – भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त- युद्ध अभ्यास-2019 अमेरिका के वाशिंगटन में ज्वाइंट बेस लैविस एमसी कॉर्ड में प्रारंभ हुआ।
2020 – राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर राज्यपालों के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित किया।
2021 – अमेरिका में इडा तूफान से छह और लोगों के मरने की पुष्टि होने से मृतकों वालों की संख्या बढ़कर 68 हुई।
2021 – रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी एवं भारतीय नौसेना ने द्विपक्षीय अभ्यास – ‘ऑसिन्डेक्स’ शुरू किया।
2022 – भारत और बांग्लादेश के बीच MOU पर हस्ताक्षर हुए।
2022 – सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्‍यास लिया।
2022 – क्‍वाड देशों के वरिष्‍ठ अधिकारियों की दो दिन की बैठक सम्‍पन्‍न हुई।
2022 – महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने कंजरवेटिव पार्टी की नेता लिज ट्रस को औपचारिक रूप से ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2023 – दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में कमला नदी में नाव पलटने से पांच लोगों की मौत हुई। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – PM मोदी आसियान-भारत, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया पहुंचे।
2023 – कोस्त्यंतिनिव्का में यूक्रेनी बाजार पर रूस के दिन के समय मिसाइल हमले में 17 नागरिकों की मौत हुई।
2024 – पीएम मोदी ने जल संचय जन भागीदारी योजना की शुरुआत की।
2024 – भारत ने परमाणु मिसाइल Agni-4 का ओडिशा के चांदीपुर में सफल परीक्षण किया।
2024 – यूपी के हाथरस में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस और वैन टक्कराने से 15 की मौत व 13 घायल हुए।

*6 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1838 – दलीप सिंह – पंजाब के महाराज रणजीत सिंह का सबसे छोटा पुत्र।
1929 – यश जौहर, फ़िल्म निर्माता।
1937 – एम० ओ० एच० फारूक – केरल व झारखंड के पूर्व राज्यपाल , संसद सदस्य लोकसभा , पुडुचेरी  के पूर्व मुख्यमंत्री।
1971 – देवांग गांधी, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
1997 –  लवप्रीत सिंह  – पंजाब के रहने वाले भारतीय भारोत्तोलक (वेटलिफ्टर)।

*6 सितंबर को हुए निधन👉*

1968 – इंदिरा देवी, इंदिरा राजे के रूप में पैदा हुईं, ब्रिटिश भारत के कूच बिहार रियासत की महारानी थीं।
1972: हिंदुस्‍तानी शास्‍त्रीय संगीत के दिग्‍गज उस्‍ताद अलाउद्दीन खान का इंतकाल हुआ था ।
1998 – जापान के फ़िल्म निर्माता और निर्देशक ‘अकिरा कुरोसावा’ का निधन।
2005 – मेजर धनसिंह थापा जी परमवीर चक्र से सम्मानित नेपाली मूल के भारतीय सैनिक।
2009 –  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बरार का निधन हो गया।
2019 – रॉबर्ट गैबरियल मुगाबे – ज़िम्बाब्वे के भूतपूर्व राष्ट्रपति।
2019 – पाकिस्तान के मास्टर लेग स्पिनर अब्दुल कादिर का निधन।
2019 – वयोवृद्ध कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद सुखदेव सिंह लिब्रा का निधन हो गया।
2020 – केरल निवासी संत केशवानंद भारती श्रीपदगवरु का 79 साल की उम्र में निधन हो गया।
2020 – बीते जमाने के मशहूर संगीतकार एस. मोहिंदर का 95 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया।
2021 – जीन-पियरे एडम्स एक फ्रांसीसी पेशेवर फुटबॉलर थे जो सेंटर-बैक के रूप में खेलते थे।
2022 – कर्नाटक के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और वन मंत्री उमेश कट्टी (61) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
2023 – फ्रांसीसी फ़ैशन डिज़ाइनर मार्क बोहन (97) का निधन हुआ।
2023 – न्यूज़ीलैंडर कोच रॉबिन ब्रॉटन (80) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी जैज़ बासिस्ट रिचर्ड डेविस (93) का निधन हुआ।
2023 – SPG के डायरेक्टर अरुण कुमार सिन्हा (60) का मेदांता हॉस्पिटल में निधन हुआ।
2024 – ऑस्ट्रेलियाई गिटारवादक, गीतकार और रिकॉर्ड निर्माता मार्क मोफैट (74) का अग्नाशय के कैंसर से निधन हुआ।

*6 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 भगवान श्री वासुपूज्य जी मोक्ष कल्याणक (जैन , भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी)।
🌟 मेला बाबा सोढल (जालन्धर)।
🌟 श्री एम० ओ० एच० फारूक जन्म दिवस।
🌟 श्री हरचरण सिंह बरार स्मृति दिवस।
🌟 मेजर धनसिंह थापा जी स्मृति दिवस (परमवीर चक्र से सम्मानित)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button