एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा

BJP ने नियुक्त किए जिला पर्यवेक्षक, धनखड़ समेत 7 को जिम्मेदारी… संगठनात्मक चुनाव की तैयारी में जुटी पार्टी

चंडीगढ़:  हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। इसके तहत भाजपा की प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. अर्चना गुप्ता ने संगठनात्मक चुनाव के लिए जिला पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। जिनमें डॉ. सुधा यादव, ओमप्रकाश धनखड़, रामचंद्र जांगड़ा, सुरेंद्र पूनिया, घनश्यामदास अरोड़ा, मूलचंद शर्मा और एडवोकेट वेदपाल को जिम्मेदारी दी गई है।

PunjabKesari

भाजपा ने हरियाणा प्रदेश में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 8 नवंबर को प्राइमरी मैंबरशिप लेकर सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद सदस्य बनाने का अभियान शुरू किया गया। इसके बाद अब संगठनात्मक चुनाव की तैयारियां की जा रही है। वहीं हरियाणा में होने वाले नगर निकाय के चुनाव से पहले भाजपा अपने संगठनात्मक चुनाव करने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Back to top button