हरियाणा

“पूरी तरह से खत्म हो चुके हैं बीरेंद्र…” कांग्रेस ज्वाइन करने पर बोले ‘गब्बर’

दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में बीरेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी प्रेमलता के साथ कांग्रेस जॉइन कर लिया है। वहीं अनिल विज ने बीरेंद्र सिंह की कांग्रेस में ज्वानिंग को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बीरेंद्र सिंह को पार्टी ने पूरा मान सम्मान दिया, अब वो...

अंबाला  दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में बीरेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी प्रेमलता के साथ कांग्रेस जॉइन कर लिया है। वहीं अनिल विज ने बीरेंद्र सिंह की कांग्रेस में ज्वानिंग को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बीरेंद्र सिंह को पार्टी ने पूरा मान सम्मान दिया, अब वो पूरी तरह खत्म हो चुके है। उससे उन्हें और कांग्रेस दोनों को नुकसान होगा।

हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलते वक्त उन्हें जानकारी न देने पर एक बार फिर से नाराजगी जताई है। विज ने कहा मुझे सच में इसकी जानकारी नहीं थी मैं सबसे सीनियर नेता था। मुझे जानकारी न देना गलत है जिसका मुझे बहुत दुख लगा।

निशान सिंह के पार्टी छोड़ने पर बोले विज

जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह सहित कई नेताओं के द्वारा जजपा छोड़ने पर अनिल विज ने कहा कि जजपा इंडिपेंडेंट पार्टी है। ये उनका इंटरनल मामला है उस पर वो कुछ नहीं कह सकते। वहीं जजपा इनेलो के एक होने की चर्चाओं पर विज ने कहा दोनो पार्टियां कमजोर हो गई है और सहारा ढूंढ रही है।

कांग्रेस द्वारा हरियाणा में उम्मीदवारों की घोषणा अब तक न किये जाने पर विज ने कहा आज कांग्रेस की खिड़की तो खुली है, लेकिन खिड़की खाली है लाइन में कोई नहीं है। आज चर्चा ही नहीं है कि कांग्रेस की टिकट किसे मिली पहले लंबी-लंबी लाइने होती थी।

Related Articles

Back to top button