पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 01 जनवरी 2025
इतिहास की 01 जनवरी 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
2️⃣0️⃣2️⃣5️⃣
*●● पाश्चात्य नववर्ष की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ●●*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 01 जनवरी 2025*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वितीया – 26:26 तक
*🗒पश्चात्-* तृतीया
*🌠नक्षत्र-* उत्तराषाढा – 23:46 तक
*🌠पश्चात्-* श्रवण
*💫करण-* बालव – 14:57 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* व्याघात – 17:06 तक
*✨पश्चात्-* हर्शण
*🌅सूर्योदय-* 07:13
*🌄सूर्यास्त-* 17:35
*🌙चन्द्रोदय-* 08:31
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:24 से 13:42
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बुधवार को 👉 पौष सुदी द्वितीया 26:26 तक पश्चात् तृतीया शुरु , चन्द्रदर्शन शुभ , आरोग्य व्रत , जनवरी माह ईस्वी सन् 2025 प्रारम्भ , जमादि उल सानि (मुस्लिम) “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , श्रीमन नृसिंह सरस्वती जयंती , मोहमद अलीमुद्दीन जयन्ती , श्री थेनफंगा सेलो जयन्ती , श्री सतीश प्रसाद सिंह जयन्ती , श्री ओमप्रकाश चौटाला जन्म दिवस , डॉ॰ संपूर्णानन्द जयन्ती , श्री के एल चिशी जन्म दिवस , श्रीमती राबड़ी देवी जन्म दिवस , श्री मुकुट मीठी जन्म दिवस , श्री शान्ति स्वरूप भटनागर स्मृति दिवस , श्री हेमचंद्र दास गुप्त स्मृति दिवस , सेना चिकित्सा कोर स्थापना दिवस , रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) स्थापना दिवस 67वां , वैश्विक परिवार दिवस (यूनाइटेड स्टेट्स ) व भारतीय विज्ञान कांग्रेस संस्था सम्मेलन सप्ताह (जनवरी का प्रथम सप्ताह)।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 पौष सुदी तृतीया 25:10 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*पूजनीया महाभागाः*
*पुण्याश्च गृहदीप्तयः ।*
*स्त्रियः श्रियो गृहस्योक्तास्-*
*तस्माद् रक्ष्या विशेषतः।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३८-११
*अर्थात्👉*
_स्त्रियाँ घर की लक्ष्मी कही गई हैं। ये अत्यन्त सौभाग्यशालिनी, आदर के योग्य, पवित्र तथा घर की शोभा हैं, अतः इनकी विशेषरूप से रक्षा करनी चाहिए।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*01 जनवरी 2025 , बुधवार*
2️⃣0️⃣2️⃣5️⃣
*●● पाश्चात्य नववर्ष की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ●●*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप थौड़े व्यस्त रहेंगे परन्तु संतान के लिए समय अवश्य निकाल पाएंगे। अपनी बारी का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। सामाजिक दायरा व मान सम्मान बढ़ेगा । जल्दी ही सुखद समाचार संभव है। स्वास्थ्य का सुधार सम्भव है। आराम करें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से अपने संबंध तोडऩे से बचें। पैर आदि में हल्की चोट लगने से बचें। समाज में नाम होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था, आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में आराम कम मिलेगा लेकिन चिंताजनक नहीं होगा। अच्छे डॉ से सम्पर्क कर सकते हैं या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें सकते हैं । नए भवन में जाने के योग हैं। आज धन लाभ के योग हैं। सामाजिक दायरा आपके साथ रहेगा । आध्यात्मिक विषयो में रूचि बढेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हैं। जरूरी कार्य समय पर पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार में सहयोग करें लाभ होगा। जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी / मित्रता के चलते किसी से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास रहेगा । स्वास्थ्य बेहतर होगा।धर्म कर्म में ध्यान लगेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा। सामाजिक दायरा बढेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अपने हिसाब से जिंदगी जिना पसंद रहेंगे। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आपका विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रुचि कम रहेगी। आराम के लिए समय निकालें व नींद पूरी लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तो पारिवारिक तनाव खत्म होगा। फैक्ट्री या कार्यक्षेत्र में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगायें, चमत्कारिक लाभ होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा । मन प्रसन्न रहेगा। आध्यात्म में रूचि बढेगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और आपकी दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न कि बनावटी बातें करें। वाणी में मधुर रहें। यात्रा के योग हैं। कहीं से अटका धन मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सुधार निश्चित है। यश कीर्ति मान बढेगा। आज दोस्तों से विशेष लाभ मिल सकता है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सेहत को नजरअंदाज न करें। आनावाश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है। आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अपने संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
जल्दबाजी में किये फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आप की बातों को सुना जायेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पुराने मित्र-परिचितों से संपर्क होगा। परिणाम की चिंता न करें, सिर्फ कर्म करने पर ध्यान देवें। आराम करें।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*1 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
990 – रूस ने जूलियन कैलेंडर अपनाया।
1515 – यहूदियों को आॅस्ट्रिया के लाइबाख क्षेत्र से निष्कासित किया गया।
1583 – हॉलैंड अौर फ्लैंडर्स मे ग्रेगोरियन कैलेंडर का पहला दिन।
1600 – स्कॉटलैंड में 25 मार्च के बजाय 1 जनवरी से नये साल की शुरुआत।
1651 – चार्ल्स द्वितीय स्टुआर्ट स्कॉटलैंड के राजा बने। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें ,
1664 – छत्रपति शिवाजी ने सूरत अभियान शुरू किया।
1677 ईसवी से हेती पर फ़्रांस का अधिकार आरंभ हुआ था।
1785 – ‘डेली यूनिवर्सल रजिस्टर’ (टाइम्स आॅफ लंदन) का पहला अंक प्रकाशित हुआ।
1808 – अमरीका में दास व्यापार निषेध कानून पारित हुआ। उस समय अमरीका, दासों के क्रय विक्रय के केंद्रों में था।
1808 – अफ्रीकी देश सिएरा लियाेन ब्रिटिश उपनिवेश बना।
1862 – ‘भारतीय दंड संहिता’ लागू किया गया।
1877 – इंग्लैण्ड की महारानी विक्टोरिया भारत की साम्राज्ञी बनी।
1880 – देश में मनी आर्डर प्रणाली की शुरुआत हुई।
1901 – ऑस्ट्रेलिया को स्वतंत्रता मिली।
1906 – ब्रिटिश सरकार ने भारतीय मानक को स्वीकार किया।
1912 – रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थापना हुई।
1915 – महात्मा गांधी को दक्षिण अफ्रीका में उनके कार्यों के लिये वायसराॅय ने ‘केसर-ए-हिंद’ से सम्मानित किया।
1928 – अमेरिका में पहला एयर कंडीशंड कार्यालय सेन एंतोनियो में खुला।
1948 – इटली का संविधान अस्तित्व में आया था।
1949 – कश्मीर में युद्धविराम की घोषणा हुई।
1950 – अजाइगढ़ का राज्य भारत संघ में मिलता है।
1955 – भूटान ने पहला डाक टिकट जारी किया गया।
1956 – सूडान ने मिस्र और ब्रिटेन के अधिकार से स्वतंत्रता प्राप्त की।
1956 – क्यूबा की क्रान्ति सफल हुई और इस देश के प्रसिद्ध तानाशाह जनरल बैटिस्टा के फ़रार के साथ ही इस देश में अमरीकी पिटठुओं का प्रभाव समाप्त हो गया।
1971 – टेलीविजन पर सिगरेट विज्ञापनों का प्रसारण प्रतिबंधित किया गया।
1974 – विश्व जनसंख्या वर्ष की शुरूआत हुई।
1978 – बम्बई (अब मुंबई) में एयर इंडिया के जंबो जेट बोइंग-747 विमान हादसे में 213 लोगों की मौत हुई।
1985 – लीबिया सरकार द्वारा सभी नागरिकों के लिए सैन्य प्रशिक्षण अनिवार्य घोषित।
1992 – भारत और पाकिस्तान ने पहली बार अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूचियों की अदला-बदली की।
1992 – डॉक्टर बुतरोस घाली ने संयुक्त राष्ट्र संघ महासचिव का कार्यभार ग्रहण किया।
1993 – चेकोस्लोवाकिया का दो स्वतंत्र गणराज्यों- चेक एवं स्लोवाक के रूप में विभाजन।
1994 – ‘उत्तरी अफ़्रीका मुक्त व्यापार समझौता’ (नाफ्टा) व्यापारिक बना।
1995 – विश्व व्यापार संगठन अस्तित्व में आया।
1996 – सिंगापुर एशिया में जापान के बाद दूसरा विकसित देश बना।
1997 – भारत-बांग्लादेश के मध्य जल बंटवारे की संधि प्रभावी।
1999 – यूरोप के 11 देशों की साझी मुद्रा यूरो का प्रचलन प्रारम्भ।
2000 – न्यूजीलैंड से 860 कि.मी. पूर्व दिशा में स्थित मोरिओरी चैटहैम द्वीप पर सहस्त्राब्दी की प्रथम किरण पड़ी।
2001 – अंतर्राष्ट्रीय युद्ध अपराध कोर्ट के गठन के लिए रोम संधि पर संयुक्त राज्य अमेरिका व इस्रायल के हस्ताक्षर।
2001 – कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर कोलकाता हुआ।
2002 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए भारत पाकिस्तान को मोहलत दे, ब्रिटेन ने पाक की कार्रवाई को अपर्याप्त माना।
2004 – चेक राष्ट्रपति वाक्लाव हावेल को ‘गांधी शांति पुरस्कार’ प्रदान किये गये।
2004 – सार्क देशों ने दक्षिण एशिया को मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने वाली साफ्टा संधि और सार्क आतंकवाद विरोधी संधि को मंजूरी दी।
2005 – इंडोनेशिया और भारत के अंडमान निकोबार द्वीप समूह में पुन: भूकम्प के झटके।
2006 – दक्षेस देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता ‘साफ़्टा’ लागू।
2007 – विजय नांबियार संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून के चीफ़ आफ़ स्टॉफ़ नियुक्त।
2008 – भारत ने सार्क में बांग्लादेश सहित एल डी देशों के निर्यात पर 1 जनवरी, 2008 से शुल्क मुक्त पहुंच (भारत की संवेदनशील सूची में शामिल कुछ वस्तुओं को छोड़कर) प्रदान करना प्रारंभ किया।
2008 – उत्तर प्रदेश में मूल्य वर्द्धित कर ‘वैट’ लागू किया गया।
2008 – भूटान के इतिहास में पहली बार चुनाव में जीते नेशनल काउंसिल के 15 प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा की गयी।
2009 – केन्द्र सरकार ने सैन्य कर्मियों के लिए वेतन आयोग के गठन के साथ ही 12000 लेफ्टिनेंट कर्नल और नौसेना व वायुसेना में उनके समकक्षों को ऊँचे वेतनमान देने का फ़ैसला किया।
2009 – उत्तर प्रदेश कैडर के 1972 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी राजीव माथुर ने आइ.बी. के निदेशक पद का कार्यभार सम्भाला।
2009 – थाइलैंड की राजधानी बैंकाक के एक नाइट क्लब में आग लगने से 61 लोगों की मौत हुई।
2013 -उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई में ‘महात्मा गांधी जनकल्याण समिति’ के सचिव अशोक कुमार शुक्ला ने गांधी भवन में एक प्रार्थना कक्ष स्थापित कराया तथा सर्वोदय आश्रम टडियांवा के सहयोग से सर्वधर्म प्रार्थना का नियमित आरंभ कराया।
2013 – अंगोला के लुआंडा में भगदड़ में 10 लोगों की मौत और 120 घायल हुए।
2017- एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव का पद संभाला।
2019 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल के पहले दिन न्यूज एजेंसी एएनआई को एक इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने राम मंदिर, राफेल मामला, नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक और हाल में हुए 5 राज्यों के चुनाव सब पर अपनी बात रखी थी।
2020 – प्रशांत महासागरीय देश पलाऊ सन क्रीम के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश बना।
2020 – भारत में बना नया रिकॉर्ड, 1 जनवरी 2020 को अब तक के सबसे ज्यादा 67,385 बच्चे पैदा हुए।
2020 – केरल नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने वाला पहला राज्य बना।
2020 – भारतीय रेल के अनेक हेल्पलाइन नंबर की बजाय सिर्फ 139 नंबर जारी किया ।
2021 – भारत और पाकिस्तान ने अपनी-अपनी जेलों में बंद एक-दूसरे के सिविल कैदियों और मछुआरों की सूचियां राजनयिक माध्यम से एक-दूसरे को सौंपी।
2021 – ऑस्ट्रेलिया ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर अपने राष्ट्रगान में बदला एक शब्द नववर्ष पर लागु किया।
2021 – पाकिस्तान और भारत ने अपने-अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची एक-दूसरे को सौंपी। दोनों देशों के बीच एक द्विपक्षीय समझौते के तहत हर साल ऐसा किया जाता है।
2022 – जम्मू-कश्मीर में 5.1 की तीव्रता का भूकंप आया वहीं माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में भगदड़ से 12 की मौत और 20 ज़ख़्मी हुए।
2022 – हरियाणा के भिवानी के डाडम में पहाड़ खिसकने से कई लोग व 10 वाहन दबे , 4 की मौत और कई घायल हुए।
2023 – एयर मार्शल पंकज मोहन सिन्हा ने भारतीय वायु सेना में पश्चिमी वायु कमान की जिम्मेदारी संभाली।
2023 – प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक की अध्यक्षता की।
2024 – ISRO ने 10 अन्य पेलोड के साथ एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट (एक्सपीओसैट) को लॉन्च किया।
2024 – 2024 – जापान के पश्चिमी तट पर 7.6 तीव्रता के भूकंप आने से करीब 120 लोग मारे गए व 100 से अधिक घायल हुए।
2024 – मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात नए पूर्ण सदस्यों के रूप में ब्रिक्स में शामिल हुए।
*1 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*
1875 – हसरत मुहानी – लखनऊ के प्रसिद्ध शायर।
1885 – शशिभूषण रथ – ‘उड़िया पत्रकारिता के जनक’ और स्वतंत्रता सैनानी थे।
1890 – सम्पूर्णानन्द – भारत प्रसिद्ध राजनेता , उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री (1891 का भी वर्णन)।
1892 – महादेव देसाई – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
1894 – प्रोफेसर सत्येंद्रनाथ बोस, प्रख्यात भारतीय वैज्ञानिक।
1901 – आशादेवी आर्यनायकम – भारतीय नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित।
1912 – ग़ुलाम मोहम्मद सदीक – जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री (कन्फर्म नहीं)।
1914 – नूर इनायात ख़ाँ, भारतीय राजकुमारी।
1914 – अद्वैत मल्लबर्मन, प्रसिद्ध बांग्ला लेखक।
1914 – सरत चन्द्र सिन्हा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और असम के मुख्यमंत्री थे।
1920 – मनीराम बागड़ी – समाजवादी विचारधारा के प्रसिद्ध भारतीय नेता।
1920 – मोहम्मद अलीमुद्दीन – मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री।
1921 – आर. के. त्रिवेदी – भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त थे।
1922 – थेनफंगा सेलो – भारतीय सेना के एक ब्रिगेडियर थे , और मिजोरम के दूसरे मुख्यमंत्री थे ।
1925 – मौलाना वहीदुद्दीन ख़ान – विख्यात इस्लामिक विद्वान और शांति कार्यकर्ता थे।
1934 – कीर्ति चौधरी – तीसरे सप्तक की एकमात्र कवयित्री।
1935 – ओमप्रकाश चौटाला
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री।
1936 – शकीला – हिन्दी सिनेमा में सन 1950-60 की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।
1936 – सतीश प्रसाद सिंह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री।
1937 – काशीनाथ सिंह, प्रसिद्ध उपन्यासकार।
1941 – असरानी – भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के ख्याति प्राप्त हास्य अभिनेता हैं।
1943 – रघुनाथ अनंत माशेलकर – भारतीय वैज्ञानिक हैं।
1944 – के एल चिशी – नागालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री।
1945 – पवन दीवान – छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के प्रखर नेता, संत और कवि थे।
1948 – फागु चौहान – बिहार के राज्यपाल बने।
1950 – राहत इंदौरी, प्रसिद्ध उर्दू कवि एवं गीतकार।
1950 – बंशीधर भगत – उत्तराखंड विधान सभा के सदस्य बने।
1950 – हिंदी के विलक्षण कवि-व्यक्तित्व कहे जाते ज्ञानेंद्रपति।
1950 – दीपा मेहता, निर्माता निर्देशक, पटकथा लेखक।
1951 – नाना पाटेकर, हिन्दी व मराठी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता।
1952 – उदय प्रकाश चर्चित कवि, कथाकार, पत्रकार और फिल्मकार।
1952 – मुकुट मीठी – अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
1953 – सलमान खुर्शीद, राजनीतिज्ञ।
1955 – राबड़ी देवी बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री।
1958 – पोचा ब्रह्मानंद रेड्डी
लोकसभा के संसद सदस्य बने।
1959 – शुभा मुद्गल प्रसिद्ध हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत, खयाल, टुमरी, दादरा और प्रचलित पॉप संगीत गायिका।
1961 – एन. बीरेन सिंह – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मणिपुर के मुख्यमंत्री बने।
1966 – नित्यानंद राय भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद।
1970 – ज़ीशान अली भारतीय पूर्व डेविस कप खिलाड़ी।
1971 – ज्योतिरादित्य सिंधिया – ग्वालियर राजघराने के स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के पुत्र।
1975 – सोनाली बेंद्रे – हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री।
1978 – विद्या बालन – हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री (1979 का भी वर्णन)।
1978 – तनीशा – हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री।
1979 – डिंको सिंह – भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज़ों में से एक ।
1996 – सुंदर सिंह गुर्जर – भारत के पैरालम्पिक एथलीट ।
*1 जनवरी को हुए निधन👉*
1933 – हेमचंद दासगुप्त – भारत के प्रसिद्ध भू-वैज्ञानिक।
1940 – पानुगंटि लक्ष्मी नरसिंग राव- प्रसिद्ध तेलुगु लेखक।
1955 – शान्ति स्वरूप भटनागर – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक।
1960 – राधाबाई सुबरायण एक राजनीतिज्ञा, समाज सुधारक।
1964 – राजेन्द्र सिंह जी जड़ेजा – थल सेना के पूर्व चीफ।
1971 – ग़ुलाम मोहम्मद सदीक – जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री (कन्फर्म नहीं)।
1983 – डी. एन. खुरोदे – एक प्रसिद्ध भारतीय उद्यमी थे, जिन्हें भारत के दुग्ध उद्योग में उनके योगदान के लिए जाना जाता है।
2008- प्रताप चन्द्र चंदर – पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री एवं लेखक।
2015 – डोना डगलस एक अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका थीं।
2015 – मारियो क्यूमो न्यूयॉर्क के पूर्व गवर्नर।
2015 – बोरिस व्लादिमीरोविच मोरुकोव एक रूसी चिकित्सक थे।
2015 – उलरिक़ बेक जर्मन समाजशास्त्री।
2015 – उमर अब्दुल हमीद करामी – लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री।
2017 – ज्वेल प्लमर कॉब, अमेरिकी जीवविज्ञानी और कैंसर शोधकर्ता का 92 वर्ष की आयु में निधन।
2018 – रॉबर्ट मान, अमेरिकी संगीतकार और वायलिन वादक (97) का निधन।
2019 – कैटलन संगीतकार और पियानोवादक जुआन गुइंजोआन का 87 वर्ष की आयु में निधन।
2020 – जाप श्रोडर, डच वायलिन वादक, कंडक्टर, संगीतज्ञ और शिक्षाशास्त्री का 94 वर्ष की आयु में निधन।
2021 – मिस्टी मॉर्गन, अमेरिकी कंट्री कीबोर्डिस्ट (75) का कैंसर से निधन।
2023 – गुजरात की पहली महिला मुख्य सचिव डॉ. मंजुला सुब्रमण्यम (74) का निधन हुआ।
2023 – वरिष्ठ भाजपा नेता पोक्कला वेंकट चलपति राव (87) का निधन हुआ।
2023 – त्रिपुरा के राजस्व मंत्री नरेंद्र चंद्र देबबर्मा का 84 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2024 – स्विस कंप्यूटर वैज्ञानिक निकलॉस विर्थ (89) का निधन हुआ।
2024 – अफ्रीकी फोटोग्राफर पीटर मगुबेन (91) का निधन हुआ।
*1 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्रीमन नृसिंह सरस्वती जयंती।
🔅 मोहमद अलीमुद्दीन जयन्ती।
🔅 श्री थेनफंगा सेलो जयन्ती।
🔅 श्री सतीश प्रसाद सिंह जयन्ती।
🔅 श्री ओमप्रकाश चौटाला जन्म दिवस।
🔅 डॉ॰ संपूर्णानन्द जयन्ती।
🔅 श्री के एल चिशी जन्म दिवस।
🔅 श्रीमती राबड़ी देवी जन्म दिवस।
🔅 श्री मुकुट मीठी जन्म दिवस।
🔅 श्री शान्ति स्वरूप भटनागर स्मृति दिवस।
🔅 श्री हेमचंद्र दास गुप्त स्मृति दिवस।
🔅 सेना चिकित्सा कोर स्थापना दिवस।
🔅 रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) स्थापना दिवस 67वां।
🔅 वैश्विक परिवार दिवस (यूनाइटेड स्टेट्स )।
🔅 भारतीय विज्ञान कांग्रेस संस्था सम्मेलन सप्ताह (जनवरी का प्रथम सप्ताह)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*