हरियाणा

एनएसएस का राष्ट्र एवं समाज के विकास में बड़ा योगदान:डॉ पवन शर्मा

भिवानी,(ब्यूरो): स्वयं सेवक राष्ट्र एवं समाज के सच्चे प्रहरी हैं। स्वयंसेवकों का राष्ट्र एवं समाज के विकास में बड़ा योगदान है।किसी भी संस्थान की जान उनके विधार्थी होते है स्वयंसेवकों को चाहिए वो शिक्षक वर्ग द्वारा दिखाए जा रहे मार्ग पर चलकर आगे बढ़े यह बात हनुमान ढाणी भिवानी स्थित हनुमान जोहड़ी धाम में वैश्य महाविद्यालय भिवानी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 व 2 के संयुक्त तत्वावधान में यूथ फॉर माई भारत और डिजिटल लिटरेसी विषय पर आयोजित सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमेन डॉ पवन शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि युवा अपना भौतिक बौधिक एवं आध्यात्मिक विकास करते हुए देश को विश्व गुरु बनने में अपना अहम योगदान दे। विशेष शिविर के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमेन डॉ पवन शर्मा ने शिरकत की।विशिष्ट अतिथि के रूप में वैश्य महाविद्यालय प्रबंधक समिति के उपाध्यक्ष डॉ पवन बुवानीवाला, भिवानी नगर परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह एवं हनुमान जोहड़ी धाम के महंत चरणदास एवं वैश्य महाविद्यालय भिवानी के प्राचार्य डा. संजय गोयल ने शिरकत की। इस अवसर पर मंच का सफल संचालन स्वयंसेविका छवि ने किया। शिविर का आयोजन वैश्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय गोयल के नेतृत्व में महाविद्यालय की एन एस एस ईकाई-1की प्रभारी डॉ. कामना कौशिक की देख रेख में किया जाएगा। नगर परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है। एनएनएस स्वयं सेवक इस एकता शिविर से देश की अखंडता को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश लेकर जाएं। इस अवसर पर वैश्य महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button