हरियाणा

फतेहाबाद में बड़ा हादसा: रिटायर्ड DSP की कोठी में काम कर रहे मजदूर की गिरकर मौत, तीसरी मंजिल से बिगड़ा था संतुलन

फतेहाबाद : फतेहाबाद शहर के हुडा सेक्टर में रिटायर्ड डीएसपी की कोठी पर रंग-रोगन का काम कर रहे मजदूर की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक नगर निवासी धर्मवीर(60) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया।

परिजनों के मुताबिक मृतक धर्मवीर पिछले तीन-चार दिनों से हुडा सेक्टर स्थित रिटायर्ड डीएसपी की कोठी में रंग रोगन का काम कर रहा था। आज सुबह जह वह तीसरी मंजिल पर रंग कर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा। मजदूर को तुरंत अस्पताले ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button