पञ्चांग एवं राशिफल , बुधवार, दिनांक 19 जून 2024
इतिहास की 19 जून 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 19 जून 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 19 जून 2024*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी – 07:29 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* विशाखा – 17:23 तक
*🌠पश्चात्-* अनुराधा
*💫करण-* बालव – 07:29 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* सिद्ध – 21:10 तक
*✨पश्चात्-* साध्य
*🌅सूर्योदय-* 05:23
*🌄सूर्यास्त-* 19:21
*🌙चन्द्रोदय-* 16:57
*🌛चन्द्रराशि-* तुला – 11:05 तक
*🌛पश्चात्-* वृश्चिक
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:22 से 14:07
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बुधवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी द्वादशी 07:29 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , प्रदोष व्रत , त्रिस्पर्शा महाद्वादशी , चम्पक द्वादशी (बंगाल ) , द्वादशी में त्रिविक्रम पूजा , श्री श्यामबाबा द्वादशी , दक्षिणात्यों का त्रिदिनात्मक वट सावित्री व्रतारम्भ , दक्षिणात्यों के त्रिदिनात्मक वट सावित्री व्रत का प्रथम संयम (पूर्णिमा पक्ष , गुजरात) , मंगल भरणी नक्षत्र में 14:59 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / सर्वदोषनाशक रवियोग 17:24 से , अमृतसिद्धियोग 17:24 से सूर्योदय तक , बिछुड़ा 08:28 से , श्री शिवराज्याभिषेकोत्सव दिवस , धर्मवीर छत्रपति श्री संभाजी महाराज जयंती (तिथि के अनुसार) , गुरू श्री हरगोबिन्द सिंह जयन्ती (तारीखानुसार ) , श्री राहुल गांधी जन्म दिवस , श्री ओकरम इबोबी सिंह जन्म दिवस , राष्ट्रीय पठन दिवस (National Reading Day, CBSE) , संघर्ष के दौरान यौन हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस , विश्व सौहार्द दिवस ( World Sauntering Day ) , विश्व एथनिक / जातीय दिवस (World Ethnic Day) व वर्ल्ड सिकल सेल अवेयरनेस डे (World Sickle Cell Awareness Day)।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी त्रयोदशी 07:51 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*अयं बन्धु: अयं नेति*
*गणना लघुचेतसाम्।*
*उदारचरितानां तु*
*विगतावरणैव धी:।।*
★ *(योगवासिष्ठ – ५/१८/६१)*
*अर्थात् 👉*
_“यह अपना बन्धु है, यह अपना बन्धु नहीं है” ऐसी गणना तुच्छ बुद्धि के व्यक्ति करते हैं। उदारचरित व्यक्तियों की बुद्धि ऐसे अज्ञान के आवरण से रहित होती है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*19 जून 2024 , बुधवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भाग्यशाली बीतेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। घर और बाहर के अव्यवस्थित खाने से बचें। यदि कोई विरोधी है तो उसके षड्यंत्र से सावधान रहें। आज खर्च भी हो सकता है। घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएं। उन्हें आपके सहयोग की बेहद जरूरत है। गुस्से पर नियन्त्रण कर सकारात्मक सोच पर भरोसा रखें लाभ निश्चित है। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज का दिन खुशगवार बीतेगा क्योंकि दिन शुभ है। अपने प्रेमी से आज मिलन होगा। दिनभर उत्साह बना रहेगा। कुछ असमंजस के कारण मुनाफे के रास्ते में अड़चन आ सकती है। माता पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। अनुभवी से सलाह लेने पर मामला सुलझ सकता है। संतान के लिए समय अवश्य निकले। आराम को समय दें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। आसपास के लोगों से बहसबाजी में न उलझें। किसी शुभ मांगलिक कार्य में जाने का मौका मिलेगा। दूसरों की मदद से दिल को सुकून मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी। संतान को अवश्य समय दे। मनोरंजन पर समय कम खराब करें।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रिजल्ट देने वाला होगा। रोजगार व्यवसाय में लाभ होगा । ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे। कुछ लोगों की किस्मत आज चमक सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। मेहनत के बाद उसका फल मिल जाएगा। अपने पार्टनर के साथ शाम का स्पेशल प्रोग्राम कामयाब होगा। इज्जत बढ़ेगी और अचानक घूमने-फिरने से कोई फायदा हो सकता है। बच्चों के प्रति चिंता रह सकती है लेकिन सब सकारात्मक ही होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन खुशगवार बीतेगा। लाभ के मौके मिलेंगे। किसी असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। यात्रा होगी और जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें। धर्म – कर्म में रूचि बढ़ेगी। परिवार सदस्यों के लिए समय अवश्य निकले। मनोरंजन के प्रयास सफल होंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपके लिए आज का दिन एक्टिव है। पैसे की परेशानियां सुलझ जाएंगी। हैल्थ से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। कोई समाचार प्राप्त होने के योग है। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और बिजनेस में फायदा पहुंचेगा। किसी खास चीज के गुम होने का दुख भी हो सकता है। भगवान पर भरोसा रखें। खाने पीने की वस्तुओं / सामग्री पर ध्यान दें।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
थोड़ी सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे व काम भी बनते नजर आएंगे। मनोरंजन के प्रयास रहेंगे। मित्रमंडली से सहयोग मिलेगा। थकान रह सकती है। स्वास्थ्य लाभ होगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं लेकिन उस पर धन खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे। अनजान व्यक्ति पर आंखे बंद करके विश्वास न करें। परिजनों के लिए समय निकालें। स्वास्थ्य लाभ होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
छोटे-मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही निपट जाएंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बच्चों के लिए समय अवश्य निकले। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यवसाय में लाभ होगा । ऑफिस में काम को धीरे-धीरे ही करेंगे तो फायदे निश्चित हैं । पढ़ाई-लिखाई में ध्यान दें। प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा। मेहनत से किए गए काम के अच्छे नतीजे निकलेंगे। ऑफिस में नए साथी काम में हाथ बंटाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा। व्यापार और इन्वेस्टमेंट में चिंता खत्म होगी। समय निकालने पर घूमने फिरने और मनोरंजन से सुख मिलेगा। नए दोस्त बनेंगे। नित्य प्रयोग और खाने-पीने का पूरा कार्यक्रम व्यवस्थित तरीके से बनाएं। स्वास्थ्य सुधार होगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*19 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1269 – फ्रांस के राजा लुई ने सभी यहुदियों को शर्म का बिल्ला पहनने का फऱमान जारी किया।
1754 – अल्बानी कांग्रेस सात ब्रिटिश उपनिवेशों और इरकौई इंडियनों द्वारा आयोजित की गयी।
1770 – नई यरूशलेम की जनरल चर्च की स्थापना हुई। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1816 – सात ओक्स की लड़ाई में हडसन बे कंपनी को उत्तर पश्चिम कंपनी द्वारा विन्निपेग के नजदीक कनाडा में पराजित किया गया।
1843 – ‘दास कैपिटल’ के लेखक और समाजशास्त्री काल मार्क्स ने विवाह किया।
1846 – एलिसियन फील्ड्स में बेसबॉल का जन्म हुआ। आधिकारिक तौर पर पहली बार खेला गया।
1861 – फ्रांसिस पीरपॉन्ट वेस्ट वर्जीनिया के अनंतिम गवर्नर चुने गए।
1865 – यूनियन जनरल ग्रैनर ने टेक्सास के सभी गुलामों को आजाद किया।
1875 – प्रेसीडियो में अमेरिकी मरीन अस्पताल का औपचारिक उद्घाटन किया गया।
1899 – एडवर्ड एल्गर का एनिग्मा वैरिएशंस लंदन में प्रीमियर हुआ।
1910 – पहली बार फादर्स डे वाशिंगटन के स्पोकेन में मनाया गया।
1921 – तुर्की और फिलीस्तीन के ईसाइयों ने यहूदियों के खिलाफ मैत्री समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1933 – आस्ट्रिया की सरकार ने नाजी संगठनों पर प्रतिबंध लगाया।
1934 – संयुक्त राज्य अमेरिका सरकार से स्वतंत्र एजेंसी संघीय संचार आयोग (FCC) की स्थापना हुई।
1938 – इटली ने हंगरी को 4-२ रनो से हराकर विश्व कप जीता।
1948 – पनामा और कोस्टारिका ने इजरायल को मान्यता दी।
1948 – सोवियत संघ ने पश्चिमी बर्लिन की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया।
1949 – फ्रांस की उपनिवेश चंदरनगर की जनता ने भारतीय संघ के साथ जुड़ने का निर्णय लिया।
1961 – कुवैत ने इंग्लैंड से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1968 – मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में आर्थिक न्याय के लिए 50,000 लोगों ने प्रदर्शन किया।
1981 – भारत ने एप्पल उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।
1987 – लुई चतुर्थ की फ्रांस के राजा के रूप में ताजपोशी हुई।
1991 – सोवियत संघ ने हंगरी को अपने कब्जे से आजाद किया था।
1994 – अर्नेस्टो सेम्पर कोलंबिया के राष्ट्रपति बने।
1996 – प्रसिद्ध अंपायर डिकी बर्ड एम.सी.सी. की आजीवन सदस्यता से सम्मानित।
1996 – बौद्धिक संपदा क़ानून (आई.पी.आर.) पर चीन एवं सं.रा. अमेरिका में समझौते।
1996 – प्रसिद्ध अंपायर डिकी बर्ड एम.सी.सी. की आजीवन सदस्यता से सम्मानित।
1999 – कोलोन (जर्मनी) में समूह-8 की शिखर बैठक प्रारम्भ।
2002 – पाकिस्तान के विदेश सचिव इनामुल हक को पाकिस्तान का नया विदेश मंत्री बनाया गया।
2003 – फ़िनलैंड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एनेली जाटिनमांकी ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2005 – फ़ोर्ब्स पत्रिका ने ओफ़्रा विनफ़े को दुनिया की सौ ताकतवर हस्तियों में पहला स्थान दिया।
2006 – जापान ने उत्तरी कोरिया को परमाणु परीक्षण मामले पर चेतावनी दी।
2007 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सूचना मंत्री के पद से मोहम्मद अली दुर्रानी को हटाया।
2007 – विश्व में राजनीतिक रूप से अस्थिर देशों की सूची में पाकिस्तान को 12वाँ स्थान प्राप्त हुआ।
2008 – उत्तराखण्ड सरकार ने गंगा पर निर्माणाधीन 480 मेगावाट की पाला मनेरी व 380 मेगावाट की भैरोंधारी परियोजना को स्थगित किया।
2008 – गाजापट्टी में हिंसक संघर्ष रोकने के लिए इस्रायल व हमास के बीच युद्ध विराम समझौता लागू हुआ।
2019 – भाजपा सांसद और एनडीए के उम्मीदवार ओम बिरला को आज सर्वसम्मति से लोकसभा अध्यक्ष चुन लिया गया।
2019 – श्रीलंका ने स्वदेश निर्मित अपना पहला सेटेलाइट रावन-1 कक्षा में लांच किया।
2019 – भारत सरकार ने बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया के साथ समझौते किए , इनके तहत दूरदर्शन (डीडी) इंडिया का प्रसारण उन देशों में किया जाएगा।
2020 – आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय और भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।{ रेहड़ी-पटरी वालों (स्ट्रीट वेंडर्स) के लिए विशेष लघु-ऋण (माइक्रो-क्रेडिट) सुविधा योजना का शुभारंभ }।
2020 – उर्जित पटेल को Economic Think Tank NIPFP के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।
2021 – ईरान राष्ट्रपति चुनावों में इब्राहीम रईसी 62 फीसदी वोटों से जीतने के बाद देश के 13वें राष्ट्रपति बने (शपथ अगस्त में)।
2022 – पटना से दिल्ली जा रहे स्पाइस जेट के विमान में आग लगने से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई , 185 यात्री बाल-बाल बचे।
2022 – बिहार में बिजली गिरने और आंधी से संबंधित घटनाओं में अलग अलग जिलों में 17 लोगों की मौत हुई।
2022 – प्रधानमंत्री ने शतरंज ओलंपियाड के 44वें सत्र से पहले ऐतिहासिक मशाल रिले का शुभारंभ किया व प्रगति मैदान एकीकृत ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना राष्ट्र को समर्पित की।
2022 – भारत में स्कूली शिक्षा में आईसीटी के उपयोग को यूनेस्को की मान्यता मिली।
2023 – पर्यटकों को टाइटैनिक तक ले जाने वाली पनडुब्बी लापता हुई। ब्रिटिश अरबपति समेत कई मशहूर हस्तियां इसमें सवार।
2023 – असम के माजुली में 134 यात्रियों से भरी नौका लापता हुई।
2023 – भारतीय सैन्य दल ने मंगोलिया में बहुराष्ट्रीय संयुक्त अभ्यास “एक्स खान क्वेस्ट 2023” में भाग लिया।
2023 – म्यांमार के विद्युत पेशेवरों के लिए भारत का पांचवां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ।
2023 – पर्यटन कार्यसमूह की चौथी बैठक दो सह – कार्यक्रमों के साथ गोवा में शुरू हुई।
2023 – संयुक्त राष्ट्र ने समुद्र पर नियंत्रण के लिए पहली बार कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतर्राष्ट्रीय संधि को अपनाया।
*19 जून को जन्मे व्यक्ति👉*
1595 – गुरू हरगोबिन्द सिंह – सिखों के छठें गुरू थे।
1623 – फ्रांसीसी गणितज्ञ, लेखक और दर्शनशास्त्री ब्लेज पास्कल का जन्म हुआ। जिन्होंने द्रव को समीकरणों में बांधकर विज्ञान को नया आयाम दिया।
1871 – माधवराव सप्रे – राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक, प्रखर चिंतक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सार्वजनिक कार्यों के लिये समर्पित कार्यकर्ता थे।
1922- वी बालकृष्ण इरादी – प्रसिद्ध भारतीय वकील।
1922 – आजे नील्स बोर अथवा आजे नील्स बोहर नोबेल पुरस्कार विजेता डेनमार्क के नाभिकीय भौतिक विज्ञानी थे।
1931 – सुदर्शन अग्रवाल – उत्तराखंड और सिक्किम के पूर्व राज्यपाल।
1943 – शोमू मुखर्जी – एक बंगाली भारतीय निर्देशक, लेखक और निर्माता थे।
1945 – म्यामांर की नेता आंग सान सू की का जन्म हुआ।
1947 – मशहूर ब्रिटिश-भारतीय लेखक और उपन्यासकार सलमान रश्दी का जन्म।
1948 – ओकरम इबोबी सिंह 15 सालों तक मणिपुर के मुख्यमंत्री रहे।
1962 आशीष विद्यार्थी – भारतीय अभिनेता।
1970 – राहुल गांधी – भारतीय नेता , सांसद और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष।
1985 – काजल अग्रवाल – एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।
*19 जून को हुए निधन👉*
1949 – सैयद ज़फ़रुल हसन बीसवीं सदी के एक प्रमुख पाकिस्तानी मुस्लिम दार्शनिक थे।
1981 – सुभाष मुखोपाध्याय – भारतीय चिकित्सक व वैज्ञानिक थे। वह विश्व के दूसरे तथा भारत के ‘प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी’ के जनक थे।
2008 – पत्रकार वरुन सेन गुप्ता का देहांत हुआ।
2013 – जेम्स गंडॉल्लिनी – अभिनेता , संयुक्त राज्य अमेरिका।
2018 – नेरेला वेणु माधव एक भारतीय प्रभाववादी मिमिक्री कलाकार थे।
2020 – वयोवृद्ध अर्थशास्त्री और 10 वें वित्त आयोग के सदस्य बी.पी.आर. विट्ठल बारू का 93 वर्ष कि आयु में निधन।
2020 – पद्म श्री अवार्डी और सामाजिक कार्यकर्ता विद्याबेन शाह का निधन।
2021 – उद्योग एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव डॉ. गुरुप्रसाद मोहापात्रा (59) का कोविड-19 से निधन हुआ।
2022 – जाने-माने फोटो पत्रकार जर्नलिस्ट आर. रवींद्रन (69) निधन हुआ।
2023 – लिथुआनियाई फुटबॉल स्टार कारोलिस च्वेदुकास (32) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी रैगटाइम पियानोवादक, संगीतकार, अभिनेता और लेखक मैक्स एडवर्ड मोरथ (96) का निधन हुआ।
*19 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्री शिवराज्याभिषेकोत्सव दिवस।
🔅 धर्मवीर छत्रपति श्री संभाजी महाराज जयंती (तिथि के अनुसार)।
🔅 गुरू श्री हरगोबिन्द सिंह जयन्ती (तारीखानुसार )।
🔅 श्री राहुल गांधी जन्म दिवस।
🔅 श्री ओकरम इबोबी सिंह जन्म दिवस।
🔅 राष्ट्रीय पठन दिवस (National Reading Day, CBSE)।
🔅 संघर्ष के दौरान यौन हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस।
🔅 विश्व सौहार्द दिवस ( World Sauntering Day )।
🔅 विश्व एथनिक / जातीय दिवस (World Ethnic Day)।
🔅 वर्ल्ड सिकल सेल अवेयरनेस डे (World Sickle Cell Awareness Day)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*