हरियाणा
भिवानी के पीटीआई शिक्षक प्रवीण भारद्वाज सम्मानित: CM नायब सैनी ने 38वें नेशनल गेम्स में गोल्ड के लिए दिया 7 लाख का चेक

भिवानी। गांव धारेडू निवासी पीटीआई शिक्षक प्रवीण भारद्वाज को 38वें नेशनल खेलों की नेटबाल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सात लाख रुपये का चेक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रवीण वर्तमान में गांव भाखड़ा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में पीटीआई शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।




