हरियाणा

भिवानी: बस क्यू शेल्टर शोपीस बने, रोडवेज चालकों की मनमानी से यात्री परेशान; हादसों का बढ़ा डर

भिवानी। शहर में बनाए गए बस क्यू शेल्टरों पर रोडवेज बसों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चालक निर्धारित स्थान पर बस रोकने के बजाय आगे बढ़ा देते हैं, जिसके चलते यात्रियों को बस पकड़ने के लिए पीछे दौड़ना पड़ता है और कई बार वे चोटिल भी हो जाते हैं।

क्यू शेल्टरों पर बस न रुकने से यात्रियों का रोडवेज से भरोसा टूट रहा है। शहर के मुख्य चौकों पर रोडवेज द्वारा बसों के ठहराव के लिए बस क्यू शेल्टर बनाए गए हैं जहां से यात्री अन्य जिलों और अपने-अपने गांवों के लिए सफर करते हैं। बावजूद इसके चालकों द्वारा मनमर्जी से बसें चलाकर नियमों की अवहेलना की जा रही है। सबसे अधिक दिक्कत वैश्य महाविद्यालय चौक से तोशाम सहित अन्य गांवों की ओर जाने वाले यात्रियों और सेक्टर-13 मोड़ स्थित बस क्यू शेल्टर से जींद, हांसी, हिसार व ग्रामीण क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों को उठानी पड़ रही है।

निर्धारित स्थान पर बसें न रुकने के कारण बुजुर्ग यात्री बसों में सवार ही नहीं हो पाते। कई बार यात्री बस के पीछे दौड़ते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है और कुछ यात्री चोटिल भी हो चुके हैं।

यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। सभी चालकों को शहर में बस क्यू शेल्टरों पर बसें रोकने के आदेश दिए गए है। फिर भी यदि कोई चालक बस को निर्धारित स्थान पर नहीं रोकता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button