हरियाणा

भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का सपना था जाती धर्म के भेदभाव से मुक्त हो भारत: कमल सिंह प्रधान

भिवानी, (ब्यूरो): विभिन्न संगठनों ने आज शहीद भगत सिंह चौक सेक्टर 13 बलिदान दिवस मनाया गया युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल सिंह प्रधान ने कहा कि शहीद भगत सिंह , सुखदेव व राजगुरु को सच्ची श्रद्धांजलि यह होगी कि हम नशे के खिलाफ अभियान चलाएंगे क्योंकि सुखा नशा नौजवानों को बर्बाद कर रहा है । उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जितने भी संगठन हैं वे घर-घर जाकर इस नशे के खिलाफ अभियान चलाएंगे नहीं तो 10 साल के बाद में ऐसा कोई घर नहीं मिलेगा जिसमें सुख नशा प्रवेश प्रवेश न कर जाए। उन्होंने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का सपना था कि जाती धर्म के भेदभाव से तथा नशे से मुक्त हो भारत देश हमारा। इस मौके पर बलबीर सिंह बजाड़, अनूप राठी, दिलबाग सिंह ढोल, महेंद्र सिंह चौहान, महेंद्र सिंह श्योराण, हरपाल सिंह सांगवान, ऋषि राम, एमडी सोमबीर सिंह, मैनेजर अवतार सिंह सांगवान, अशोक खरियावास, प्रशांत सिंह, सज्जन सिंह सांगवान, राजकुमार, अजमेर सिंह, जितेन्द्र भोलू, देशमुख दादरवाल, अनील शर्मा, मुकेश शर्मा ढाणी माहू, सत्येंद्र, अमित शर्मा आदि अनेक संगठनों के लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button