इस शातिर लुटेरी दुल्हन से सावधान, कारनामा जान आप भी रह जाएंगे दंग
हरियाणा के रोहतक जिले से हैरान करने का मामला सामने आया है जहां पंजाब की एक महिला ने गिरोह के साथ मिलकर ढाई लाख रुपये लेकर रोहतक के युवक से शादी की। इसके बाद मासिक धर्म बताकर सुहागरात मनाने से भी इंकार कर दिया। इसके बाद मौका पाकर गहने लेकर भाग गई। पीड़ित की शिकायत पर महिला सहित तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक महम चौबीसी के एक गांव के 36 साल के युवक ने शिकायत दी है कि वे चार बहन-भाई हैं। वह माता-पिता के साथ रहता है, लेकिन उसकी शादी नहीं हुई। माता-पिता को उसके विवाह की चिंता रहती थी। रोहतक की एक महिला शीला देवी ने कहा कि पंजाब के मानसा जिले के एक गांव में गरीब परिवार की लड़की है। उसके पिता का देहांत हो चुका है। अपनी बूढ़ी मां के साथ रहती है। सहमति बनने पर शीला उनको पंजाब में लड़की देखने के लिए ले गई। उनको लड़की पसंद आ गई। जून 2024 में बरात पंजाब गई। हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई। शादी के दौरान आरोपियों ने उनसे पैसे ले लिए। साथ ही उन्होंने दुल्हन खुशप्रीत कौर को जेवरात भी दिए। शादी के बाद वे घर आ गए।
जेवरात, कपड़े, मोबाइल फोन व 15 हजार की नकदी लेकर हुई फरार
रात को दुल्हन ने कहा कि उसे मासिक धर्म है। इसलिए सुहागरात की मत सोचना, दूर ही रहना। चार दिन उनके बीच कोई शारीरिक संबंध नहीं बने। शर्म के मारे उसने परिजनों को यह बात नहीं बताई। 21 जून को दुल्हन ने कहा कि उसकी मौसी की मौत हो गई है। उसे जाना पड़ेगा। वह उसे हिसार के पास डिंग बस स्टैंड पर छोड़कर आ गया, जहां रेशम सिंह मिला जो उसका भाई था। घर वापस आकर देखा तो घर के सारे जेवरात, नए कपड़े, मोबाइल फोन व 15 हजार की नकदी नहीं मिली। पता चला कि दुल्हन अपने बैग में कीमती सामान ले गई है। उसने फोन किया तो दुल्हन ने बताया कि वह 13-14 दिन में वापस आ जाएगी।
इसके बाद उसने उसके भाई रेशम सिंह से बात की। उसने शीला से बात की। शीला ने कहा कि उसकी दुल्हन के भाई रेशम सिंह से बात हुई है। 21 जुलाई को दुल्हन को उसके घर से ले जाना। वह शीला के घर रोहतक पहुंचा तो उसकी दुल्हन किसी एक अन्य युवक के साथ नजर आई। उसने पूछा तो युवक ने कहा कि वह बहादुरगढ़ का रहने वाला है। 21 जून को उसकी पंजाब में महिला के साथ शादी हुई है। इसके लिए डेढ़ लाख रुपये लिए गए हैं। पंजाब की महिला सहित तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।