हिंडन बिहार वासियों ने किया भाजपा महानगर अध्यक्ष का स्वागत, गिनवाई समस्याएं

न्यूज़ डेस्क उत्तर प्रदेश। नोएडा। राजेश शर्मा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर के नोएडा क्षेत्र में रविवार को भारतीय जनता पार्टी से नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान का स्वागत व सम्मान सेक्टर 49 स्थित हिंडन विहार में आरडब्ल्यूए व हिंडन विहार निवासियों द्वारा किया गया। महानगर अध्यक्ष बनने के बाद महेश चौहान पहली बार हिंडन विहार पहुंचे थे जहां हिंडन बिहार निवासियों ने नोएडा अध्यक्ष महेश चौहान का गर्म जोशी के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया।
हिंडन विहार के निवासियों ने नोएडा अध्यक्ष महेश चौहान के सामने हिंडन बिहार की समस्याओं को भी गिनाया। जिसमें सबसे बड़ी समस्या पानी की है। इसके अलावा सड़क, पार्क, साफ सफाई, सीवर आदि की समस्याएं भी बताई गई। सारी समस्याएं विस्तार से सुनने के बाद महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ने आश्वासन दिया कि इस बारे में विधायक और सांसद से चर्चा कर के ही कोई हल निकाला जाएगा। चौहान ने इसके साथ-साथ उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल के 8 वर्ष पूरे होने पर उनकी योजनाओं को वहां के निवासियों को भी अवगत कराया। साथ ही उन्होंने हिंडन विहार निवासियों को तनाव से मुक्त रहने का मंत्र भी दिया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष महेश चौहान के साथ उपाध्यक्ष गिरीश कोटनाला, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना, अशोक मिश्रा, मुक्तानंद शर्मा, भूपेश चौधरी, अमित त्यागी, विनोद शर्मा, गोपाल गौड़, सचिन अंबावता आदि मौजूद रहे जबकि आरडब्ल्यूए हिंडन विहार से देवेंद्र चौहान संरक्षक, धीरलाल अध्यक्ष, ए सी शुक्ला महासचिव, वीरेंद्र चौधरी कोषाध्यक्ष, दीपक यादव उपाध्यक्ष, भीम सिंह उपाध्यक्ष, मनोज गुर्जर उपाध्यक्ष, राजकुमार सिंह उपाध्यक्ष, दीपक गुर्जर सह उपाध्यक्ष, विनोद सागर सचिव, प्रवीण श्रीवास्तव उप सचिव, सचिन त्यागी सचिव, पवन कुमार, संतोष झा, सुनील श्रीवास्तव सह कोषाध्यक्ष, डॉ राजीव त्यागी, राजकुमार झा वरिष्ठ सलाहकार, मोहम्मद खालीद सलाहकार, राघवेंद्र सिंह संगठन मंत्री, मनजीत सिंह युवा संगठन मंत्री, श्रीमती गायत्री देवी महिला संगठन मंत्री, मनोज राठौर संयोजक, घनश्याम शर्मा कोर कमेटी संगठन, घनश्याम शर्मा, विनय पांडे, मोहन सिंह खोखर, प्रशांत कुमार सिंह, तेजिंदर शर्मा, और सुपरवाइजर सुरवन सिंह, कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।