हरियाणा

सावधान! कहीं आपके घर भी तो नहीं आया ये ‘जहरीला’ पनीर? प्रशासन ने 180 किलो सिंथेटिक पनीर कराया नष्ट

रेवाड़ी: होली को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की। करीब 180 किलो सिंथेटिक और मिलावटी पनीर को नष्ट कर दिया। पनीर मेवात क्षेत्र से किशनगढ़ और खैरथल में बेचने के लिए लाया जा रहा था।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि सूचना थी कि मेवात से मिलावटी और सिंथेटिक पनीर सुबह किशनगढ़ और खैरथल में 170 रुपये प्रति किलो की दर से बेचने के लिए लाया जाता है। बुधवार सुबह करीब 6 बजे किशनगढ़ बास सर्किल पर टीम ने एक सफेद रंग की एक कार को रोका।

कार की तलाशी में पांच पेटियों से करीब 180 किलो सिंथेटिक पनीर बरामद हुआ। मौके पर इसकी जांच की गई जिसमें पनीर मिलावटी, सिंथेटिक और बदबूदार पाया गया। टीम ने पनीर का नमूना खाद्य सुरक्षा लैब में जांच के लिए भेज दिया और शेष सामग्री को मौके पर ही नष्ट करवा दिया।

Related Articles

Back to top button