हरियाणा

बराला ने बबली और निशान सिंह पर साधा निशाना, कहा- BJP की योजनाओं का श्रेय लेकर कांग्रेस को समर्थन दिया

टोहाना के शगुन मैरिज पैलेस में आज बीजेपी के द्वारा कार्यकर्ता धन्यवाद बैठक का आयोजन किया गया। इसमें राज्यसभा सांसद सुभाष बराला और बीजेपी से सिरसा लोकसभा से उम्मीदवार डॉक्टर अशोक तंवर ने भी शिरकत की।

टोहाना के शगुन मैरिज पैलेस में आज बीजेपी के द्वारा कार्यकर्ता धन्यवाद बैठक का आयोजन किया गया। इसमें राज्यसभा सांसद सुभाष बराला और बीजेपी से सिरसा लोकसभा से उम्मीदवार डॉक्टर अशोक तंवर ने भी शिरकत की। लोगों को संबोधित करते हुए सुभाष बराला ने कहा कि कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से हुए विकास का श्रेय लेने की कोशिश की, लेकिन चुनाव के समय कांग्रेस की मदद की, अब उन सब का चेहरा लोगों के सामने नंगा हो चुका है।

उन्होंने जेजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि सबने मिलकर कांग्रेस की मदद की और बीजेपी को हराने का प्रयास किया, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण ही बीजेपी सिरसा लोकसभा के साथ-साथ 10 सीटें पूरे हरियाणा में जीतने का काम कर रही है।

सुभाष बराला ने कहा कि पूरे हरियाणा में विधानसभा स्तर पर बीजेपी कार्यक्रमों का आयोजन करके धन्यवाद बैठक आयोजित कर रही है। इसमें सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया जा रहा है और सभी कार्यकर्ता अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। बराला ने भीतरघात की खबरों से भी इंकार किया। अशोक तंवर ने भी कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका दिल से साथ दिया है। तंवर ने कहा कि कुछ अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग किया था। उन्होंने सरकार की तनख्वाह ली, ऐसे लोगों से संविधान को खतरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार से संविधान को खतरा नहीं है। सुभाष बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे और कांग्रेस 100 से अधिक कम सीटों पर सिमट रही है। यही कारण है कि एग्जिट पोल के दौरान कांग्रेस ने अपने प्रवक्ताओं को न्यूज चैनलों पर भेजने से मना कर दिया है।

Related Articles

Back to top button