हरियाणा

कर्मचारियों के हितों के लिए हमेशा तत पर रहेंगे: बल्लू बामला

मनोज बल्लू बामला लगातार तीसरी बार बने सिटी युनिट के प्रधान

भिवानी, (ब्यूरो): हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ के त्रिवार्षिक चुनाव 2025 से 28 तक यूनियन की कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी पूर्व महासचिव ईश्वर बाबा तालू, विनोद बिहारी व सूरजमल की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें मनोज बल्लू बामला को लगातार तीसरी बार सिटी युनिट भिवानी का प्रधान चुना गया। राजकुमार जटासरा को सचिव, वरिष्ठ उपप्रधान मोंटी, उपप्रधान कुलदीप तालु, सहसचिव अनिल कादमा, कोषाध्यक्ष पवन धनाना, ऑडिटर उमेश बुसान, संगठनकर्ता सुरेन्द्र बुरा खेड़ी , सुदर्शन यादव, अनिल तालु, विनोद चहल को चुना गया। युनिट चेयरमैन रमेश यादव, श्रवण कुमार व विनोद धारेडू को युनिट सदस्य मनोनीत किया गया। सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नवनियुक्त सिटी युनिट भिवानी प्रधान मनोज बल्लू बामला ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों ने उन पर तीसरी बार प्रधान पद की जिम्मेवारी सौंप कर जो विश्ववास जताया है इसके लिए सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे उनके विश्वास पर खरा उतरेंगे तथा कर्मचारियों के हकों को लिए हमेशा संघर्ष करते रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व सर्कल सचिव रामनिवास कौशिक, बालमुकुंद बापौड़ा, महेश रोहिल्ला, ऋषिराम सिवाड़ा, पूर्व प्रधान नरेश तालु, मुनीष बुसान, संदीप शर्मा, संजय तालु, नरेश शर्मा बापौड़ा, परमानंद उमरावत, भुपेन्द्र जेई, प्रवीन सांगवान, अशोक बेनिवाल, पवन पहलवान, राजेन्द्र एसएसए, रामबीर, संदीप यादव, विकास सांगवान, जयबीर यादव, सुनील कुमार, राजेश मलिक, प्रदीप कुमार, विनय सांगवान, अजीत कुमार जेई, जोगेन्द्र जेई, लालचंद जेई, मनप्रीत समेत अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button