पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 06 मार्च 2024
इतिहास की 06 मार्च 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 06 मार्च 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 06 मार्च 2024*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी – 28:16 तक
*🗒पश्चात्-* द्वादशी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाषाढा़ – 14:53 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराषाढा
*💫करण-* बव. – 17:30 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* व्यतीपात – 11:32 तक
*✨पश्चात्-* वरियान
*🌅सूर्योदय-* 06:40
*🌄सूर्यास्त-* 18:24
*🌙चन्द्रोदय-* 28:30
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – 20:29 तक
*🌛पश्चात्-* मकर
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:32 से 14:00
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बुधवार को 👉 फाल्गुन बदी एकादशी 28:16 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , विजया एकादशी व्रत (स्मार्त /गृहस्थी के लिए) , मंगल धनिष्ठा नक्षत्र में 28:11 पर , व्यतीपात पुण्यम् , भगवान आदिनाथ / ऋषभदेव ज्ञान कल्याणक ( जैन , फाल्गुन कृष्ण एकादशी ) , भगवान श्रेयांशनाथ जन्म – तप कल्याणक ( जैन , फाल्गुन कृष्ण एकादशी ) , श्री होकिशे सेमा स्मृति दिवस , महान क्रान्तिकारी श्री अम्बिका चक्रवर्ती स्मृति दिवस , श्री रामसुंदर दास स्मृति दिवस व विश्व दंतचिकित्सा दिवस।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 फाल्गुन बदी द्वादशी 25:22 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , विजया एकादशी व्रत वैष्णव (साधु – संन्यासी आदि के लिए , निम्बार्क)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*प्रेरकः सूचकश्चैव*
*वाचको दर्शकस्तथा।*
*शिक्षको बोधकश्चैव*
*षडेते गुरवः स्मृताः॥*
*भावार्थ👉*
_प्रेरणा देने वाला , संदेश देने वाला, उच्चारण सिखाने वाला, मार्ग दिखाने वाला, व्यवहार सिखाने वाला, और तत्त्व बोध कराने वाला – ये छह प्रकार के गुरु बताए गए हैं ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*06 मार्च 2024 , बुधवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन व्यस्त रहेगा । व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। बेवजह बेचैनी रह सकती है लेकिन वास्तव में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे बेचैनी हो। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न उठाएं। आनन्द से दिनचर्या व्यतीत करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आय होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी किसी समस्या का हल नहीं है इसलिए न करें। दूर से कोई समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें ताकि बेवजह कहासुनी न हो। थकान व कमजोरी रह सकती है आराम करे़ं। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। नौकरी में दिनचर्या व्यस्त रह सकती है । आध्यात्मिक ज्ञान की तरफ रूची बनेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में शांति रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यवसाय ठीक चलेगा। धन लाभ के योग है । पुराना रोग उभर सकता है। दूर से कोई समाचार मिल सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें । किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता मत आने दें। अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे। प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति विशेष की नाराजगी न करें। मनोरंजन के योग हैं।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे। जल्दबाजी से बचें खासकर लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कोई समस्या खड़ी हो सकती है। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। प्रमाद न करें। स्वास्थ्य लाभ होगा ।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। धनहानि से बचें व सावधानी रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग करने से बचें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति की चिकनी बातों में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें, लाभ होगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे लेकिन हानी नहीं पहुंचा पाएंगे। शारीरिक कष्ट से बचें । दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप कम ही करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। कष्ट, तनाव व चिंता का वातावरण बन सकता है। शत्रु पस्त होंगे।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत का आशीवार्द मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। प्रमाद न करें।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका समय मिला जुला रहेगा । घर में अतिथियों का आगमन होगा और धन व्यय भी होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवाद से क्लेश से बचें । पुराना रोग उभर सकता है। परिवार की चिंता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं ।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*6 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1775 – रघुनाथ राव ने पहले एंग्लो-मराठा युद्ध को समाप्त करने को लेकर ब्रिटिशों के साथ सूरत की संधि पर हस्ताक्षर किये।
1808 – हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पहला कॉलेज ऑर्केस्ट्रा स्थापित किया गया।
1886 – नर्सों की पहली पत्रिका नाइटिन्गेल प्रकाशित हुई।
1902 – स्पेन में मैड्रिड क्लब की स्थापना हुई।
1915 – महात्मा गांधी और रविन्द्रनाथ टैगोर पहली बार शांतिनिकेतन में मिले।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने मित्र देशों के साथ मिलकर बर्लिन पर भारी बमबारी की।
1947 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने भारत से ब्रिटिश सैनिकों को हटाये जाने का विरोध करने की घोषणा की।
1960 – स्विट्जरलैंड ने स्थानीय निकाय चुनाव में महिलाओं को मतदान करने का अधिकार दिया।
1961 – भारत का पहला वित्तीय डेली समाचार पत्र ‘द इकोनोमिक टाइम्स’ टाइम्स आफ इंडिया समूह द्वारा बॉम्बे में लॉन्च हुआ।
1967 – जोसेफ़ स्तालिन की बेटी स्वेतलाना भारत स्थित रूसी दूतावास से होते हुए अमेरिका पहुँची।
1971 – सुनील गावस्कर ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।
1981 – अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने 37000 संघीय नौकरियों में कटौती करने की घोषणा की।
1983 – यूनाइट स्टेट में पहले फुटबॉल लीग की स्थापना हुई ।
1990 – भारत ने इंदिरा गांधी गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीता।
1991 – प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर राव ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1996 – ईराक ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के तहत ‘खाद्य के लिये तेल योजना’ को स्वीकार किया।
1996 – आयरिश रिपब्लिक आर्मी ने त्वरित युद्ध विराम को नकारते हुए ब्रिटेन के साथ 25 वर्षीय युद्ध की घोषणा की।
2001 – फिजी में महेन्द्र चौधरी के ख़िलाफ़ पार्टी में ही विद्रोह की स्थिति पैदा हुई।
2003 – अल्जीरिया का एक विमान तामारासेट में दुर्घटनाग्रस्त, 102 से भी अधिक यात्री मरे।
2004 – उत्तर कोरिया का यूरेनियम आधारित कार्यक्रम होने से फिर इन्कार।
2007 – दक्षिण चीन में एक कोयला खदान में विस्फोट में कम से कम 15 श्रमिकों की मौत हो गई।
2008 – राजस्थान से राज्यसभा संसद प्रभा ठाकुर को अखिल भारतीय महिला काँग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
2008 – जॉन मैक्केन अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में सत्तारुढ़ रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी घोषित किये गए।
2008 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सबरजीत कि दया याचिका खारिज की।
2009- भारतीय वायुसेना को तीन दशक तक अपनी सेवाएँ देने के बाद स्किंग-विंग लड़ाकू विमान मिग-23 ने अन्तिम उड़ान भरी।
2013 – सीरियाई विद्रोहियों का यहां के प्रमुख शहर एर-रक्का पर कब्जा किया।
2018- कॉनराड संगमा ने भारतीय राज्य मेघालय के 12वें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।
2018 – श्रीलंका सरकार ने कांडी जिले में पिछले दो दिनों से अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ हिंसा के बाद देश में सात दिन के लिए आपातकाल लगा दिया।
2018 – रूस का एक सैनिक विमान सीरिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया , जिसमें सवार कुल 32 यात्री लोग मारे गए।
2019 – अमरीका ने पाकिस्तानी नागरिकों की वीजा वैधता की अवधि पांच वर्ष से घटाकर एक वर्ष की।
2019 – कमलनाथ ने कहा मध्य प्रदेश में पिछड़ा वर्ग को 27, सामान्य को 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा ।
2020 – अफगानिस्तान के काबुल में एक रैली में गोलीबारी की घटना में लगभग 27 लोगों की मौत , 29 घायल हुए।
2020 – पाकिस्तान में एक तीन मंजिला मकान के ढहने से 18 लोगों की मृत्यु जिनमें 11 महिलाएं और 5 बच्चे भी शामिल।
2021 – प्रधानमंत्री ने गुजरात के केवडिया में सैन्य कमांडरों के संयुक्त सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया।
2022 – श्रीनगर में सुरक्षाबलों पर आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले से एक व्यक्ति की मौत व एक पुलिसकर्मी समेत 34 लोग घायल हुए।
2022 – यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 2100 से अधिक भारतीयों को विशेष उड़ानों से वापस लाया गया।
2022 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज इतिहास रचते हुए छह महिला वर्ल्ड कप खेलने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बनीं।
2023 – भारत ने दुनिया के सामने ‘वन अर्थ वन हेल्थ’ का विजन रखा।
2023 – शाकिब अल हसन वनडे में 300 विकेट लेने वाले पहले बांग्लादेशी बने।
2023 – अमेरिका के उपनगरीय लॉन्ग आइलैंड में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से एक की मौत व दो घायल हुए।
2023 – पाकिस्तान के बोलन में हुई आत्मघाती बम विस्फोट में बलूचिस्तान कांस्टबुलेरी के 9 जवान शहीद हुए व 13 से अधिक घायल हुए।
2023 – इंडोनेशिया के नातुना रीजेंसी में भूस्खलन से कम से कम 11 लोगों की मौत हुई व 12 से अधिक लापता हुए।
2023 – 23वें राष्ट्रमंडल विधि सम्मेलन का गोवा में शुभारंभ हुआ।
*6 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*
1508 – नासिरुद्दीन मुहम्मद हुमायूँ एक प्रसिद्ध मुग़ल शासक था।
1921 – होकिशे सेमा – भारतीय राज्य नागालैंड के तीसरे मुख्यमंत्री रहे।
1944 – रामशरण जोशी हिन्दी के प्रसिद्ध पत्रकार , सम्पादक और समाजविज्ञानी।
1945 – सैयद अहमद – भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक और कांग्रेस के सदस्य थे।
1966 – मकरंद देशपांडे हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता ।
1992 – फवाद मिर्ज़ा – भारतीय घुड़सवार का (बैंगलौर, कर्नाटक) में जन्म हुआ।
*6 मार्च को हुए निधन👉*
1950 – डॉ सच्चिदानन्द सिन्हा – भारत के प्रसिद्ध सांसद, शिक्षाविद, अधिवक्ता तथा पत्रकार थे। वे भारत की संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष थे।
1953 – जोसेफ़ स्टालिन का 74 वर्ष की आयु में निधन।
1962 – महान क्रांतिकारी और योद्धा अंबिका चकव्रती का निधन हुआ।
1995 – मोटूरि सत्यनारायण – दक्षिण भारत में हिन्दी के प्रचार आन्दोलन के संगठक।
2015 – रामसुंदर दास – एक भारतीय राजनेता है और बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके।
1918 – शम्मी (मूल नाम- नरगिस रबाड़ी) , भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री ।
2021 – नायलादि शिवराम लक्ष्मीनारायण भट्टा शिवमोग्गा जिले के कन्नड़ कवि थे।
2021 – एक भारतीय हिन्दी और मराठी फिल्म और थिएटर अभिनेता श्रीकांत मोघे (91) का निधन हुआ।
2021 – ध्यानचंद राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित वयोवृद्ध भारतीय एथलीट ईशर सिंह देओल (91) का निधन हुआ।
2022 – फिलिस्तीन में भारतीय राजदूत मुकुल आर्य की मौत हुई।
2023 – न्यूजीलैंड ड्रैग परफॉर्मर और राजनेता जॉर्जिना बेयर (65) का निधन हुआ।
2023 – चेक फुटबॉल मिडफील्डर जोसेफ वोज्टा (87) का निधन हुआ।
2023 – रूसी स्प्रिंट कैनोइस्ट पावेल खारिन (95) का निधन हुआ।
*6 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 भगवान आदिनाथ / ऋषभदेव ज्ञान कल्याणक ( जैन , फाल्गुन कृष्ण एकादशी )।
🔅 भगवान श्रेयांशनाथ जन्म – तप कल्याणक ( जैन , फाल्गुन कृष्ण एकादशी )।
🔅 श्री होकिशे सेमा स्मृति दिवस।
🔅 महान क्रान्तिकारी श्री अम्बिका चक्रवर्ती स्मृति दिवस।
🔅 श्री रामसुंदर दास स्मृति दिवस।
🔅 विश्व दंतचिकित्सा दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।