ऑटो रिक्शा डीजल व सीएनजी, ई रिक्शा चालक, रेहड़ी व फुटपाथ लगाने वाले 12 को पूर्ण रूप से रहेंगे हड़ताल पर
भिवानी,(ब्यूरो): न्यू ऑटो रिक्शा एसोसिएशन व थ्री व्हीलर(आटो रिक्शा, रेहड़ी एवं फुटपाथ व ईरिक्शा) एसोसिएशन की बैठक का आयोजन कृष्णा कालोनी माल गोदाम रोड़ पर किया गया। बैठक में प्रधान राजेन्द्र सोनी व प्रधान रामनिवास शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि केन्द्र व राज्य सरकार के आदेशानुसार की 10 वर्ष से ज्यादा तथा सीएनजी के ऑटो रिक्शा 12 वर्ष के जो आटो रिक्शा हैं वे एनसीआर क्षेत्र में रोड़ पर नहीं चल सकती। इनकी समय सीमा को 10 वर्ष तक बढ़ाया जाया। यदी सरकार समय सीमा नहीं बढ़ती है तो पूराने ऑटो रिक्शा को खरीद कर उनकी जगह नई ऑटो रिक्शा उपलब्ध करवाए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार नई ऑटो रिक्शा उपलब्ध करवाती है तो ऑटो चालक अपने पास से 50 से 60 हजार रूपये किस्तों में अदा करने के लिए तैयार है जिससे की सरकार पर आर्थिक बोझ ना पड़े। उन्होंने कहा कि केवल हरियाणा प्रदेश को छोड़ कर पूरे देश में ई रिक्शा पर कोई टैक्स नहीं है। यहां भी ईरिक्शा को टैक्स फ्री किया जाए। शहर के प्रत्येक चौक-चौहराए पर रेहड़ी एवं फुटपाथ लगते हैं वहां पर नगर प्रशासन द्वारा अच्छी मार्केट तैयार कर दी जाए ताकि शहर की सुंदरता को चार चांद लग सकें और जाम से भी निजात मिल सके। ईरिक्शा व ऑटो चालक या अन्य व्यक्ति जिसे ड्राईविंग आती है वह अपना लाईसेंस बनवाने के लिए आवेदन करता है तो उसका जो कम्प्यूटर द्वारा टैस्ट लिया जाता है उसे बंद किया जाए जोकि एक भ्रष्टाचार का कुआ है। जिस व्यक्ति को जो वाहन चलना आता है उसे उसकी का लाईसेंस प्रदान किया जाए। उपरोक्त सभी मांगों को लेकर 12 जनवरी को रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस दिन सुबह 4 से सायं 10 बजे तक ईरिक्शा, ऑटो पूर्ण रूप से बंद रहेंगे तथा कहीं भी रेहड़ी नहीं लगाई जाएगी। इस अवसर पर राजेश, राधेश्याम, संजय, मुकेश, अशोक, दर्शनलाल, अजीत सिंह, निरंजन, गुलशन, विजय, धर्मेंद्र, पप्पू, उमेश व ईश्वर चौटाला समेत अनेक ऑटो, ई रिक्शा व रेहड़ी चालक उपस्थित रहे।




