पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 28 मई 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 28 मई 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 28 मई 2025

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 28 मई 2025*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वितीया – 25:57 तक
*🗒पश्चात्-* तृतीया
*🌠नक्षत्र-* मृगशिरा – 24:30 तक
*🌠पश्चात्-* आर्द्रा
*💫करण-* बालव – 15:28 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* धृति – 19:08 तक
*✨पश्चात्-* शूल
*🌅सूर्योदय-* 05:24
*🌄सूर्यास्त-* 19:12
*🌙चन्द्रोदय-* 06:03
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – 13:37 तक
*🌛पश्चात्-* मिथुन
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:18 से 14:01
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बुधवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी द्वितीया 25:57 तक पश्चात् तृतीया शुरु , प्रतिपदा तिथि का क्षय , चन्द्र दर्शन शुभ , सोपपदा द्वितीया , वेदारम्भ में अनध्याय , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 24:29 तक , द्विपुष्कर योग 05:03 से सूर्योदय तक , राजयोग , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/दिल्ली, आर्यिका श्री सूत्रमति जी आर्यिका दीक्षा (जैन , ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा) , श्री वीरसावरकर जयन्ती , श्री विजयसिंह पथिक स्मृति दिवस , नई संसद भवन उद्घाटन दिवस (भारत , 2023 में ) , विश्व भूख दिवस , अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य कार्यवाही दिवस ( International Day of Action for Women’s Health ) व एमनेस्टी अंतर्राष्ट्रीय दिवस (Amnesty International Day)।_*
*_🔅कल गुरुवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी तृतीया 23:21 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*परस्य दण्डं नोद्यच्छेत्*
*क्रुद्धो नैनं निपातयेत् ।*
*अन्यत्र पुत्राच्छिष्याच्च*
*शिक्षार्थं ताडनं स्मृतम्॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व १०४
*अर्थात् 👉*
_क्रोध में आकर पुत्र या शिष्य के सिवा दूसरे किसी को न तो डंडा मारे, न उसे पृथ्वी पर ही गिराए। हाँ, शिक्षा के लिये पुत्र या शिष्य को ताड़ना देना उचित माना गया है ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*28 मई 2025 , बुधवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप थौड़े व्यस्त रहेंगे परन्तु संतान के लिए समय अवश्य निकाल पाएंगे। अपनी बारी का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। सामाजिक दायरा व मान सम्मान बढ़ेगा । जल्दी ही सुखद समाचार संभव है। स्वास्थ्य का सुधार सम्भव है। आराम करें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से अपने संबंध तोडऩे से बचें। पैर आदि में हल्की चोट लगने से बचें। समाज में नाम होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था, आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में आराम कम मिलेगा लेकिन चिंताजनक नहीं होगा। अच्छे डॉ से सम्पर्क कर सकते हैं या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें सकते हैं । नए भवन में जाने के योग हैं। आज धन लाभ के योग हैं। सामाजिक दायरा आपके साथ रहेगा । आध्यात्मिक विषयो में रूचि बढेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हैं। जरूरी कार्य समय पर पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार में सहयोग करें लाभ होगा। जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी / मित्रता के चलते किसी से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास रहेगा । स्वास्थ्य बेहतर होगा।धर्म कर्म में ध्यान लगेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा। सामाजिक दायरा बढेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अपने हिसाब से जिंदगी जिना पसंद रहेंगे। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आपका विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रुचि कम रहेगी। आराम के लिए समय निकालें व नींद पूरी लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तो पारिवारिक तनाव खत्म होगा। फैक्ट्री या कार्यक्षेत्र में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगायें, चमत्कारिक लाभ होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा । मन प्रसन्न रहेगा। आध्यात्म में रूचि बढेगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और आपकी दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न कि बनावटी बातें करें। वाणी में मधुर रहें। यात्रा के योग हैं। कहीं से अटका धन मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सुधार निश्चित है। यश कीर्ति मान बढेगा। आज दोस्तों से विशेष लाभ मिल सकता है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सेहत को नजरअंदाज न करें। आनावाश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है। आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अपने संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
जल्दबाजी में किये फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आप की बातों को सुना जायेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पुराने मित्र-परिचितों से संपर्क होगा। परिणाम की चिंता न करें, सिर्फ कर्म करने पर ध्यान देवें। आराम करें।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं है।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*28 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1414 – खिज्र खां ने दिल्ली की गद्दी पर कब्जा कर सैय्यद वंश की नींव रखी।
1674 – जर्मनी की संसद ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
जर्मनी की संसद ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1704 – स्मोलेनिके की लड़ाई: कुरुक विद्रोहियों ने ऑस्ट्रियाई सेना और उसके सहयोगियों को हराया।
1731 – पोपल राज्य में सभी हिब्रू किताबें जब्त कर ली गई।
1737 – शुक्र ग्रह बुध के सामने से गुजरता है यह कार्यक्रम घंटों के दौरान शौकिया खगोल विज्ञानी जॉन बेविज़ द्वारा रॉयल ग्रीनविच वेधशाला में देखा गया।
1742 – लन्दन में पहला इनडोर स्विमिंग पूल (तरणताल) शुरू हुआ।
1845 – कनाडा के क्यूबेक में आग से 1500 मकान नष्ट हो गए।
1900 – चीन में बॉक्सर विद्रोहियों ने फेंगताई रेलवे स्टेशन को जलाया।
1918 – अजरबैजान स्वतंत्र हुआ व लाेकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया।
1940 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान बेल्जियम ने जर्मनी से हार मानी।
1952 – यूनान में महिलाओं को मताधिकार मिला।
1956 – भारत को भारत में स्थित सभी फ़्राँसिसी उपनिवेश सौंप दिए गए।
1959 – अमेरिका ने दो बंदरों को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक भेजा।
1961 – मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना हुई।
1963 – बंगाल की खाड़ी में आये चक्रवाती तूफान से करीब 22 हजार लोगों की मौत।
1965 – धनबाद की ढोरी खदान में आग और विस्फोट से 400 लोगों की मौत।
1967 – 65 साल के ब्रितानी नाविक सर फ्रांसिस चिटचेस्टर अकेले नाव में दुनिया का चक्कर लगा कर घर पहुंचे।
1971 – सोवियत रूस ने मंगल ग्रह पर उतरने वाले पहले अंतरिक्ष यान मार्स-3 का प्रक्षेपण किया।
1987 – मास्को में लाल चौक पर मैथियास रूस्ट ने अपना नन्हा विमान उतारा था।
1996 – रूस विद्रोही प्रांत चेचन्या को अधिकतम स्वायत्ता देने पर सहमत हुआ।
1996 – तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस्तीफा दिया।
1998 – बलूचिस्तान की चगाई पहाड़ियों पर पाकिस्तान ने पाँच परमाणु परीक्षण किये, परमाणु परीक्षण के विरोध में सं.रा. अमेरिका ने पाकिस्तान के विरुद्ध आर्थिक प्रतिबंध लगाया।
1999 – बेंजामिन नेतान्याहू का संसद से इस्तीफ़ा।
1999 – तुर्की में नयी गठबंधन सरकार का गठन।
2000 – भारत के राष्ट्रपति के. आर. नारायणन चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए छह दिनों की राजकीय यात्रा पर पेइचिंग पहुँचे।
2002 – नेपाल में फिर आपातकाल लगा। मुकेश शास्त्री द्वारा संकलित यह पंचांग आपकी सेवा में।
2008 – राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कार्यरत पाँच न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया।
2008 – विमान सेवा जेट एयरवेज को ‘मध्य एशिया सर्वश्रेष्ठ चरगो एयर लाइन्स’ का पुरस्कार मिला।
2008 – नेपाल में 240 साल पुरानी राजशाही का अवसान हुआ।
2008 – अमेरिका ने पाकिस्तान परस्त आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबन्ध लगाया।
2019 – पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एचआईवी मरीजों की संख्या 700 से अधिक हुई ।
2019 – झारखंड: नक्सलियों ने किया IED ब्लॉस्ट, CRPF और राज्य पुलिस के 15 जवान घायल हुए।
2020 – भारत और ब्राजील की महिला शान्ति सैनिकों ने मिलिट्री जेंडर एडवोकेट पुरुस्कार संयुक्त रूप से जीता।
2021 – कश्मीर में एक ही दिन में दहशतगर्दी के खिलाफ बड़ी सफलताएं मिली , 4 आतंकी ढेर व 1 अरेस्ट हुआ।
2021 – जर्मनी ने आधिकारिक रूप से स्वीकार किया कि उसने नामीबिया में अपने उपनिवेश शासन के दौरान नरसंहार किया था।
2022 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कलोल में विश्व के पहले नैनो यूरिया लिक्विड संयंत्र का उद्घाटन किया।
2022 – दक्षिण-पूर्वी नाइजीरिया में एक चर्च में शनिवार को मची भगदड़ में 31 लोगों की मौत हुई व 7 अन्य घायल हुए।
2022 – 34 वर्षों तक देश और भारतीय नौसेना की सेवा करने के बाद आईएनएस गोमती को मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में कार्यमुक्त कर दिया।
2023 – प्रधानमंत्री ने नया संसद भवन राष्ट्र को समर्पित किया व स्मारक सिक्का एवं डाक टिकट जारी किया।
2023 – अफगानिस्तान में 5.2 और 4.8 तीव्रता के दो भूकंप आए। पंजाब , हरियाणा व जम्मू-कश्मीर में में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
2023 – रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने फिर से तुर्की के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता , उन्होंने अब तक लगातार ग्यारह चुनाव जीते।
2024 – मिजोरम के आइजोल में एक पत्थर की खदान ढहने से 13 लोगों की मौत हुई जबकि 16 लापता हुए।
*28 मई को जन्मे व्यक्ति👉*
1883 – वीर सावरकर – भाषाविद, बुद्धिवादी, कवि, अप्रतिम क्रांतिकारी, दार्शनिक और ओजस्वी वक़्ता।
1908 – जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म।
1915 – गोपाला रामानुजम – एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के सह-संस्थापक थे ।
1921 – डी. वी. पलुस्कर – प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक।
1921 – बाबा अवेद्य नाथ –
पूर्व संसद सदस्य लोक सभा।
1923 – एन. टी. रामाराव – प्रसिद्ध अभिनेता एवं तेलुगु देशम पार्टी के संस्थापक थे।
1940 – प्रयाग शुक्ल हिन्दी के कवि, कला-समीक्षक, अनुवादक एवं कहानीकार।
1952 – पिनाकी चन्द्र घोष – भारत के प्रथम लोकपाल।
1969 – प्रतिमा भौमिक – भाजपा की राजनीतिज्ञा व संसद सदस्य लोकसभा।
1974 – पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी मिस्बाह-उल-हक़ का जन्म हुआ।
*28 मई को हुए निधन👉*
1954- विजय सिंह पथिक – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी।
1964 – महबूब ख़ान – भारतीय सिनेमा इतिहास के अग्रणी निर्माता-निर्देशक थे।
2005 – गोपाल प्रसाद व्यास – भारत के प्रसिद्ध कवियों, लेखकों और साहित्यकारों में से एक।
2010 -हॉलीवुड अभिनेता (स्पीड) डेनिस हापर का निधन हुआ।
2014 – अज़लान शाह – मलेशियाई शाही, पेराक के सुल्तान , मलेशिया के मुख्य न्यायाधिश रहे।
2014 – बॉब हॉबरेग्स – कनाडा के हॉल ऑफ फेम विजेता बास्केटबॉल खिलाड़ी।
2014 – माया एंजेलो – अमेरिकी लेखक और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता।
2014 – मैल्कम ग्लेज़र अमेरिकी अचल संपत्ति कार्यकारी (फ़र्स्ट अलाइड कॉरपोरेशन) और खेल मताधिकार मालिक ।
2020 – मलयालम लेखक और राज्यसभा सांसद एमपी वीरेंद्र कुमार का निधन।
2022 – जानी-मानी शायरा डॉ. सुल्ताना बेगम (72) का लंबी बीमारी के बाद पटियाला में निधन हुआ।
2022 – अल्बानियाई पूर्व राष्ट्रपति बुजर निशानी (55) का गंभीर स्वास्थ्य समस्या के कारण निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी तीरंदाज बुच जॉनसन (68) का निधन हुआ।
*28 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 आर्यिका श्री सूत्रमति जी आर्यिका दीक्षा (जैन , ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा अनुसार कल था)।
🔅 श्री वीरसावरकर जयन्ती।
🔅 श्री विजयसिंह पथिक स्मृति दिवस।
🔅 नई संसद भवन उद्घाटन दिवस (भारत , 2023 में)।
🔅 विश्व भूख दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य कार्यवाही दिवस ( International Day of Action for Women’s Health)।
🔅 एमनेस्टी अंतर्राष्ट्रीय दिवस (Amnesty International Day)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*