हरियाणा

मकर संक्रांति पर सीजेएम ने बाल सेवा आश्रम के बच्चों को गर्म कंबल दिए

मकर संक्रांति पर्व का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व

भिवानी, (ब्यूरो): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन व जिला एवं न्यायाधीश डीआर चालिया के निर्देशानुसार प्राधिकरण के सीजेएम कम सचिव पवन कुमार ने बाल सेवा आश्रम का निरीक्षण किया और बाल सेवा आश्रम में बच्चों और प्रबंधक स्टाफ के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाया।
मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी-कम-सचिव पवन कुमार ने बाल सेवा आश्रम के बच्चों को गर्म कंबल और मूंगफली रेवड़ी गजक का वितरण करके मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति पर्व का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व है। यह पर्व पर अच्छाइयों का प्रतीक है। निरीक्षण के दौरान बच्चों का हाल-चाल जानते हुए आश्रम प्रबंधक को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आश्रम के प्रबंधक से आश्रम के बारे में विस्तार से जानकारी ली। आश्रम की प्रबंध समिति को बच्चों की पढ़ाई, भोजन, वस्त्र अन्य आवश्यक सुविधाओं पर पूरा ध्यान देना चाहिए।
इस मौके पर बाल सेवा आश्रम के प्रधान वेद प्रिय आर्य, कानूनी सहायक बचाओ परामर्श प्रणाली के सहायक एडवोकेट विनोद कुमार, बाल संरक्षण अधिकारी संदीप कुमार, सीडब्ल्यूसी सदस्य रोशनलाल सहित अन्य आश्रम स्टाफ मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button