हरियाणा

जल्द आने वाला है एक और पश्चिमी विक्षोभ, झमाझम बारिश से सराबोर होगा यह प्रदेश, जानिए किस जिले में कितना रहा तापमान…

न्यूज़ डेस्क हरियाणा । नारनौल । संवाददाता । हरियाणा एनसीआर दिल्ली  Delhi NCR and Haryana और विशेषकर जिला महेंद्रगढ़ में Weather Report लगातार मौसम शुष्क और साफ़ बना हुआ है। रात्रि तापमान में लगातार गिरावट जबकि दिन के तापमान में केवल आंशिक गिरावट दर्ज हो रही है। आज हरियाणा एनसीआर के अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान सिंगल डीजिट ( एकल संख्या) में पहुंच गया है। जबकि आज मंगलवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में जिला महेंद्रगढ़ की रातें सबसे ज्यादा ठंडी बनीं हुईं हैं।

महेंद्रगढ़ में रात्रि तापमान लुढ़क कर 5.7 डिग्री सेल्सियस हों गया है जबकि नारनौल का रात्रि तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन के तापमान क्रमश 25.0 डिग्री सेल्सियस और 22.डिग्री सेल्सियस दर्ज हो रहें हैं। दिन भर चमकदार और उष्ण धूप खिली रहने से दिन में आमजन को ठंड से लगातार राहत मिल रही है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली रातें ठंडी और दिन गर्म Night Cold and day Hot बनें हुए हैं।

मौसम विशेषज्ञ Weather Expert डॉ चंद्रमोहन के अनुसार वर्तमान परिदृश्य में लगातार उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलने से लगातार हरियाणा एनसीआर दिल्ली में रात्रि पारा गोते लगा रहा है । जबकि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में सुबह से शाम तक सूर्य देव की चमकदार धूप खिली रहने से तापमान स्थिर बनें हुए हैं। हालांकि दिसंबर महीने का पहला पखवाड़ा समाप्ति पर है इन दिनों मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कड़ाके वाली ठंड अपने तीखे तेवरों से आगाज़ करनें लगती है और कोल्ड डे की स्थिति बनने लगती है।

गौरतलब है कि इस साल  मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहा है। नवंबर महीने के अंत में बारिश की गतिविधियों की वजह से  दिसंबर महीने की शुरुआत में केवल दो तीन दिनों में कोहरे की सफेद चादर ने अपने आगोश में लिया था। परन्तु उसके बाद लगातार मौसम साफ बना हुआ है। लगातार उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलने से सम्पूर्ण इलाके में आर्द्रता में कमी की वजह से  सुबह के समय कोहरा और धुंध भी नहीं बन रही है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से केवल उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो रही है जबकि मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ Western disturbance सक्रिय हो गया है जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में आने वाले दो तीन दिनों के दौरान हल्की बादल वाही देखने को मिलेगी। इसके पिछे पिछे एक और नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 17 दिसंबर को सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी देखने को मिलेगी और हरियाणा के उत्तरी हिस्से North Haryana में छिटपुट बुंदाबांदी देखने को मिलेगी। 18  दिसंबर से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा के पश्चिमी दक्षिणी हिस्सों सिरसा फतेहाबाद हिसार भिवानी महेंद्रगढ़ रेवाड़ी में रात्रि और दिन के तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज होगी इस दौरान रात्रि तापमान में भारी गिरावट दर्ज होगी।

सम्पूर्ण इलाके में रात्रि तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जाएगा साथ ही साथ वातावरण में नमी मिलने की वजह से सम्पूर्ण इलाके में कोहरा भी अपने रंग दिखाएगा। बार बार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ Western disturbance सक्रिय होने से सम्पूर्ण इलाके में मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढाव और आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी।

आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में भारतीय मौसम विभाग के रात्रि तापमान के आंकड़े निम्नलिखित रहें-:

महेंद्रगढ़ 5.7 डिग्री सेल्सियस
हिसार 5.9 डिग्री सेल्सियस
बालसमंद 6.0 डिग्री सेल्सियस
झज्जर 6.6 डिग्री सेल्सियस
फतेहाबाद 6.9 डिग्री सेल्सियस
यमुनानगर 6.9 डिग्री सेल्सियस
मेवात 7.0 डिग्री सेल्सियस
सोनीपत 7.1 डिग्री सेल्सियस
जींद 7.2 डिग्री सेल्सियस
नारनौल 7.5 डिग्री सेल्सियस

स्त्रोत भारतीय मौसम विभाग Indian Weather Deptt. 

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन नोडल अधिकारी पर्यावरण क्लब राजकीय महाविद्यालय नारनौल

Related Articles

Back to top button