पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 25 अगस्त 2024
इतिहास की 25 अगस्त 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 25 अगस्त 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 25 अगस्त 2024*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी – 27:41 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* भरणी – 16:45 तक
*🌠पश्चात्-* कृत्तिका
*💫करण-* विष्टि – 16:33 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* ध्रुव – 24:27 तक
*✨पश्चात्-* व्याघात
*🌅सूर्योदय-* 05:55
*🌄सूर्यास्त-* 18:49
*🌙चन्द्रोदय-* 22:34
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – 22:30 तक
*🌛पश्चात्-* वृषभ
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:56 से 12:48
*🤖राहुकाल-* 17:13 से 18:49
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज रविवार को 👉भाद्रपद बदी सप्तमी 27:41 तक पश्चात् अष्टमी शुरू , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , श्री शीतला सप्तमी व्रत , भानु सप्तमी , आदित्य पूजन , बुध पूर्व में उदय 29:25 पर , विघ्नकारक भद्रा 16:35 तक , त्रिपुष्कर योग 16:45 से , सर्वदोषनाशक रवियोग 16:45 तक , ज्वालामुखी योग 27:40 से , त्रिपुष्कर योग 16:45 से 27:40 तक, थदड़ी पर्व ( सिन्धी समाज ) , भगवान शान्तिनाथ जी गर्भकल्याणक (जैन , भाद्रपद कृष्ण सप्तमी ) , चेहल्लुम पर्व (मुस्लिम) , श्री बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल जयन्ती व राष्ट्रीय नेत्रदान जनजागरण पखवाड़ा (39वाँ , 25 अगस्त से 08 सितम्बर तक)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 भाद्रपद बदी अष्टमी 26:22 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत (सभी के लिए ) , श्री गोकुलाष्टमी , श्री कालाष्टमी / दूर्वाष्टमी , दशाफल व्रत , नन्दोत्सव , श्री कृष्ण जयन्ती / जन्मोत्सव (भाद्रपद कृष्ण अष्टमी अनुसार)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*सद्भिः पुरस्तादभिपूजितः स्यात्*
*सद्भिस्तथा पृष्ठतो रक्षितः स्यात्।*
*सदा – सतामतिवादांस्तितिक्षेत्*
*सतां वृत्तं चाददीतार्यवृत्तः ॥*
*भावार्थ👉*
_व्यक्ति के कर्म ऐसे हों कि सज्जन लोग उसके समक्ष सम्मान व्यक्त करें ही, परोक्ष में भी उनकी धारणाएं सुरक्षित रहें । दुष्ट प्रकृति के लोगों की ऊलजलूल बातें सह ले, और सदैव श्रेष्ठ लोगों के सदाचारण में स्वयं संलग्न रहे ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*25 अगस्त 2024 , रविवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपके पास पर्याप्त समय होने पर भी व्यस्त ही रहोगे। योगा , प्राणायाम अवश्य करें। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। ऐसा दिन है जब काम का दबाव कम रहेगा और यात्रा के योग बनेंगे। वरिष्ठ से आपको तोहफ़ा मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह आवश्यक व लाभकारी रहेगी। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। आज के दिन घर का माहौल बढ़िया बना रहेगा। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुँचा सकते हों। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता न करें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का समय है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगख । शारीरक लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। धार्मिक रूचि बढेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध बनाए रखें लक्ष्मी वास होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ समय बिताएँ व घर का खाना ही खाएँ । अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा । योग प्राणायाम के लिए अवश्य समय निकालें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। मित्र मण्डली का सकारात्मक सहयोग रहेगा। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। सहकर्मियों के सहयोग से आप मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे। यह आपको कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें । खुद के लिए समय निकालें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। लंबित व्यावसायिक योजनाएँ शुरू होंगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख़ से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे। नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में समय कम दे पाएँगे। परिवार को समय दें तो मधुर सम्बंध स्थापित होंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए बाहर के खाने से बचें।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*25 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1351- सुल्तान फिरोजशाह तुग़लक़ तृतीय की ताजपोशी।
1768 – ब्रिटेन के जेम्स कुक अपनी पहली साहसिक समुद्री यात्रा पर निकले थे। इसी यात्रा में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की खोज की और प्रशांत महासागर के जलमार्ग बताने वाले नक्शे तैयार किए।
1903 – ऑस्ट्रेलियाई संसद में न्यायपालिका अधिनियम पारित किया गया।
1916 – टोटनबर्ग के युद्ध में रूस ने जर्मनी को पराजित किया।
1917 – ब्रिटिश इंडिया आर्मी में सेवाएं दे रहे 7 भारतीयों को पहली बार किग्स कमीशन मिला।
1921 अमेरिका ने जर्मनी के साथ शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।
1940 – लिथुआनिया, लातविया और एस्तोनिया सोवियत संघ में शामिल हुए।
1957 – भारत ने फ्रांस में हुई पोलो वर्ल्ड चैम्पियनशिप के फाइनल में जीत दर्ज कर विश्व विजेता का खिताब हासिल किया।
1963 – सोवियत संघ के नेता जोसेफ स्टालिन के सोलह विरोधियों को फाँसी पर चढ़ा दिया गया।
1975- भारत पोलो विश्व विजेता बना।
1977- सर एडमंड हिलेरी का सागर से हिमालय अभियान हल्दिया बंदरगाह से शुरू।
1980 – जिम्बाब्वे संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1991 – बेलारूस सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।
1992 – ब्रिटिश अखबार ने राजकुमारी डायना की बातचीत का ब्योरा जारी किया, इसमें उन्होंने प्रिंस से शादी पर नाखुशी जाहिर की थी।
1997 – मासूमा, इब्तेकार ईरान की पहली महिला उपराष्ट्रपति नियुक्त।
2001 – लंदन में आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेनवार्न टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 400 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले स्पिन गेंदबाज बने।
2003 – मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया और मुंबी देवी मंदिर के पास हुए कार बम विस्फोट में 50 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई तथा 150 से अधिक घायल हो गए।
2008- मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2008-09 के लिए सरकारी स्कूलों के सभी छात्रों को बीमा करने का अनुरोधन किया।
2011 – श्रीलंका की सरकार ने देश में घोषित आपातकाल को 30 वर्ष बाद वापस लिया।
2012 – वोयेजर 1 सौरमंडल से बाहर अंतरिक्ष में दाखिल होने वाला पहला मानवनिर्मित यान बना।
2019 – भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हरा दिया। वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय बनी।
2019 – भारत-दक्षिण कोरिया के रिश्तों को नया मुकाम मिला , डाक विभाग ने अयोध्या की राजकुमारी व दक्षिण कोरियाई रानी किम हो पर अलग-अलग डाक टिकट जारी किया।
2020 – हॉन्ग कॉन्ग में 33 साल का एक शख्स कोरोना से ठीक होने के 4 महीने बाद फिर हुआ संक्रमित , कोरोना से ठीक होने वाले के दोबारा इससे संक्रमित होने का यह दुनिया का पहला मामला ।
2020 – एक स्वच्छ और स्थायी ग्रह के लिए प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में नीम का पौधा लगाने के साथ 25 अगस्त को वन महोत्सव मनाया।
2021 – जल शक्ति मंत्रालय ने’आजादी का अमृत महोत्सव’ समारोह के अंतर्गत 100 दिवसीय ‘सुजलम’ अभियान की शुरुआत की।
2021 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति के 37वें संस्करण की बैठक की अध्यक्षता की।
2022 – यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वर्चुअल माध्यम से संबोधित करने की अनुमति के लिए मतदान हुआ (भारत ने पहली बार रूस के खिलाफ वोट किया)।
2022 – कर्नाटक में ट्रक व जीप टकराने से 9 श्रमिकों की मौत तथा 13 घायल हुए।
2023 – पीएम मोदी को ग्रीस ने ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित किया।
2023 – राष्ट्रपति ने दादी प्रकाशमणि की स्मृति में डाक टिकट जारी किया। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हेलेनिक गणराज्य की आधिकारिक यात्रा की।
2023 – भारत के जयपुर में जी20 व्यापार और निवेश मंत्रियों की बैठक संपन्न हुई।
*25 अगस्त को जन्मे व्यक्ति*
1888 – इनायतुल्लाह ख़ान मशरिक़ी – खाकसार आंदोलन के जनक और पाकिस्तान के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले व्यक्ति।
1918 – बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल -बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री।
1926 – बाबूराव काले – पाँचवीं लोकसभा के सदस्य।
1927 – एलथिया गिब्सन एक अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी और पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी थी।
1945 – विवेक कुमार अग्निहोत्री – एक आई.ए.एस. अधिकारी, जो राज्य सभा के महासचिव रहे।
1948 – लुईस इस्लेरी – ग्यारहवीं लोकसभा की सदस्य।
1952 – विजयकान्त अभिनेता एवं नेता।
1953 – डॉ सुभास सरकार – एक भारतीय स्त्री रोग विशेषज्ञ व भारत के शिक्षा मंत्रालय में केन्द्रीय राज्य मंत्री।
1962 – राजकपूर के सबसे छोटे बेटे फिल्म अभिनेता व डायरेक्टर राजीव कपूर का जन्म चेम्बूर में हुआ।
1967 – फिल्म अभिनेत्री विजयेता पंडित मुम्बई में पैदा हुई।
1969 – पूर्व भारतीय क्रिकेटर विवेक राजदान का जन्म हुआ।
1994 – विनेश फोगाट – एक भारतीय फ़्रीस्टाइल कुश्ती महिला पहलवान (अवार्डी)।
*25 अगस्त को हुए निधन*
1819 – स्ककॉटिश आविष्कारक जेम्स वॉट का निधन हुआ।
1867 – भौतिकी विज्ञानी और रसानशास्त्री माइकल फैराडे का निधन हुआ।
1969 – मखदूम मोहिउद्दीन – एक प्रतिष्ठित क्रांतिकारी उर्दू कवि / शायर थे।
1972 – हरिभाऊ उपाध्याय – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा राष्ट्रसेवी।
2003 – अजीत वाच्छानी हिन्दी फ़िल्मों के एक चरित्र अभिनेता एवं दूरदर्शन कलाकार थे।
2008 -अहमद फ़राज़ – प्रसिद्ध उर्दू कवि।
2012 – नील आर्मस्ट्रांग- चाँद पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री।
2019 – भारतीय मूल के पाकिस्तानी नेता बी एम कुट्टी का निधन।
2020 – बीते लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक रहे काशी के डोम राजा श्री जगदीश चौधरी का निधन।
2021 – जातिगत अध्ययनों पर प्रख्यात शोधकर्ता डॉ गेल ओमवेट (81) का लंबी बीमारी के बाद महाराष्ट में निधन हुआ।
2021 – एडवर्ड राल्फ डेक्सटर, सीबीई इंग्लैंड के एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर थे।
2022 – जाने-माने फिल्म निर्माता, निर्देशक, गीतकार और लेखक सावन कुमार टाक (86) का निधन हुआ।
*25 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 थदड़ी पर्व ( सिन्धी समाज )।
🔅 भगवान शान्तिनाथ जी गर्भकल्याणक (जैन , भाद्रपद कृष्ण सप्तमी )।
🔅 चेहल्लुम पर्व (मुस्लिम)।
🔅 श्री बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल जयन्ती।
🔅 राष्ट्रीय नेत्रदान जनजागरण पखवाड़ा (39वाँ , 25 अगस्त से 08 सितम्बर तक)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*