पर्यावरण के साथ-साथ स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी महत्वूपर्ण है तुलसी : हवलदार लोकराम
पुलिस कर्मचारियों ने होली के रंगों में हरियाली का अनोखा रंग जोडकऱ मनाई हरित होली

भिवानी, (ब्यूरो): आमतौर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जानी जाती है, लेकिन इस बार पुलिस कर्मचारियोंं ने होली के रंगों में हरियाली का अनोखा रंग जोड़ा। पर्यावरण प्रहरी हवलदार लोकराम नेहरा ने त्रिवेणी बाबा की प्रेरणा से होली पर्व पर शहर में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों को तुलसी के पौधें वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर पर्यावरण प्रहरी हवलदार लोकराम नेहरा ने कहा कि यह पहल समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्योहार है, लेकिन हमें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहे। तुलसी का पौधा ना केवल पर्यावरण के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। नागरिकों को तुलसी के पौधे वितरित कर पर्यावरण प्रहरी हवलदार लोकराम नेहरा ने उन्हें अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंंने भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इसके उपरांत गांव झुप्पाकलां स्थित बाबा श्याम बगीची में 11 त्रिवेणियों का रोपण भी किया गया। इस मौके पर सेवानिवृत्त अधीक्षक दर्शनानंद, निरीक्षक धनपत सिंह, विजय कृष्ण, अजीत सिंह गोठड़ा, मनदीप, संदीप, प्रदीप नेहरा, प्रवीण नेहरा ,धीरज श्योराण, सुमेर सिंह मान, आनंद नेहरा, संतोष देवी, चन्नो देवी, रमेश नंबरदार, कुलदीप, अधिवक्ता करण सिंह नेहरा, नीरज नेहरा सहित अन्य पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।